Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा ग्राम,तिरगा उ.मा.स्कूल में किया दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का किया अनावरण

  दुर्ग । असल बात न्यूज़।।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं।वे यहां  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा ग्राम पह...

Also Read

 दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं।वे यहां दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा ग्राम पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां,तिरगा उ.मा.स्कूल में  दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का  अनावरण किया।उप स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी उन्होंने  अनावरण किया है।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में  शामिल होंगे।वे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे।सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 6 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। रात 7.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के द्वारा बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा था।   ग्राम निकुम हेलीपैड पहुंचने पर उनका यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई तमाम लोगों से भी आम लोगों में खुशी देखने को मिली है।  मुख्यमंत्री का समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा के लिए किसानों ने 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया है।उन्होंने यहां,तिरगा उ.मा.स्कूल में  दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का  अनावरण किया। यह स्कूल अभी दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर है।