Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

11वें साल में भी नहीं धुल पाया मुंबई इंडियंस के माथे पर लगा ये कलंक, नहीं बदला जा सका इतिहास

   नई दिल्ली.  मुंबई इंडियंस ने भले ही 2013 से अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हो, लेकिन उस सीजन...

Also Read

 

 नई दिल्ली.  मुंबई इंडियंस ने भले ही 2013 से अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हो, लेकिन उस सीजन से मुंबई के माथे पर एख कलंक लगा है, जो 2023 तक नहीं धुल सका। लगातार 11वें सीजन में ऐसा देखने को मिला है कि मुंबई इंडियंस ने सीजन का अपना पहला मैच गंवाया है। इस बार मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। 

मुंबई ने आखिरी बार सीजन का अपना पहला मैच 2012 में जीता था, लेकिन उसके बाद से कभी भी टीम को पहले मैच में जीत नहीं मिल सकी है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि टीम ने इस दौरान पांच खिताब जीते हैं। साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की टीम आईपीएल चैंपियन बनी है। पिछले दो सीजन टीम के लिए अच्छी नहीं रहे। खासकर 2022 का सीजन, जहां टीम ने सिर्फ 4 मैच जीते। 

कब-कब किसने हराया

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 2013 में RCB ने, 2014 और 2015 में KKR ने, 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने, 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK ने, 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने, 2020 में CSK ने, 2021 में RCB आरसीबी ने, 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने और अब फिर से 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में मात दी है। आरसीबी ने ही ये सिलसिला शुरू किया था।