Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

युवक कांग्रेस ने किया मोदी व भाजपा नेतृत्व का पुतला दहन

  रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में शहर युवक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्र...

Also Read

 

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में शहर युवक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा नेतृत्व का सुंदरनगर चौक में पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस रायपुर के महासचिव विपुल चंद्र चौबे ने बताया कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी डा.पलक वर्मा के निर्देशानुसार उक्त विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग लगातार किया जा रहा है। अब आवाज उठाने पर उसे दबाने की कोशिश हो रही है,युवक कांग्रेस चेतावनी देती है कि इसी तरह लोकतंत्र की हत्या होती रही तो युवा कांग्रेस द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी,रुचिर दुबे,आशीष चंद्राकर,मयंक पांडे,अनुराग शर्मा,मेहुल नायडू,यश मिश्र,राहुल उपध्याय,अथर्व तिवारी,यश देवांगन,शुभ गोस्वामी,विनीत पाठक,मयंक उपधायाय,चिंटू शर्मा एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।