ममतामयी राधे मां की और से आज मुकेरिया में चैरिटी का आयोजन परम श्रद्धेय श्री राधे गुरु मां जी विशेष रूप से पहुंचे - प्रभा साहू

 


 श्री  ममतामयी राधे मां की और से आज शनिवार मुकेरिया में चैरिटी के कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया  इस अवसर पे  परम श्रद्धेय श्री राधे गुरु मां जी विशेष रूप से पहुंचे, उनके दर्शनों   के लिए यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं  ने जयकारे लगाते हुए  पुष्प वर्षा कर उनका  भव्य स्वागत किया।  इस  समय करीब 5000 हजार  जरूरतमंद लोगों को राशन किटें  वितरित की  और कोरोना काल में सेवा करने वाले सफाई कर्मचारी व पुलिस कर्मचारियों को पंखे भेंट कर सम्मानित किया। श्री राधे गुरु मां जी ने कहा कि समाज सेवा एक ऐसा कार्य है जिससे मन को शांति मिलती है | 

 


उन्होंने कहा कि जो सुख हमे दुसरो की सेवा या समाज की सेवा करने में मिलता है वो सुख सभी सुखों से अलग होता   | उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में वर्णित है सेवा परमो धर्म और अगर यह भावना सभी मनुष्यो के ह्रदय में व्याप्त हो जाए तो मानव जीवन को सार्थकता मिल जाएगी तथा जरूरतमंद लोगो को जीवन में ख़ुशी प्राप्त होगी |राधे माँ ने कहा  मानव जाति या जीव-जंतुओं की सेवा हो सभी में धर्म की प्राप्ति के साथ-साथ लोगों को आत्म संतुष्टि के बीच जीवन भी सफल होता है|   उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समर्थ है उन्हें अपनी नेक कमाई से कुछ न कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगो की सहायता में लगाना चाहिए | इस समय पर श्री राधे मां चैरिटेबल सोसायटी न्यू दिल्ली एवं सेवादार महंत बलदेव दास, विधायक जंगी लाल महाजन, सेवादार रुपिंदर कश्यप,संजीव गुप्ता, छोटी मां जी, रजी मासी,पम्मा पहलवान,टल्ली बाबा, अमर सिंह राजपूत, डॉ सुशील सहगल,चन्द्र मोहन शर्मा, अरुणेश शाकर,मंगलेश कुमार जज, राजीव गुप्ता, नंदी बाबा,  हरजिंदर सिंह पदमा गुप्ता, मीना गुप्ता, विक्की गुप्ता, कपिल अरोड़ा, हितेश नागपाल, पुष्पेंद्र भाटिया, रुपिंदर भाटिया  ऑस्ट्रेलिया, विशाल शर्मा के अतिरिक्त भारी संख्या में भक्तजनों उपस्थित थे।