Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर प्रदर्शन आंदोलन के बहाने भाजपा का जमकर शक्ति प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने पूरे प्रदेश भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, वंचित हितग्राहियों को भी जोड़ने की कोशिश

मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर प्रदर्शन आंदोलन के बहाने भाजपा का जमकर शक्ति प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने पूरे प्रदेश भर से पहुंचे भाजपा कार...

Also Read


मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर प्रदर्शन आंदोलन के बहाने भाजपा का जमकर शक्ति प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने पूरे प्रदेश भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,  वंचित हितग्राहियों को भी जोड़ने की कोशिश

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।  

भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व  निर्धारित कार्यक्रम मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत विधानसभा तक का घेराव करते हुए आज जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस दौरान शासन प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी तथा किसी भी प्रदर्शनकारी को विधानसभा तक पहुंचने नहीं दिया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वहां पहुंचने वाले विभिन्न रास्तों पर बड़े-बड़े बैरिकेट्स और टिन चादर खड़े किए गए थे।भाजपा ने अपने इस आंदोलन प्रदर्शन को पूरी तरह से सफल बताया है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश से आए हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के गरीब हितग्राहियों को आवास इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम सफल रहा। प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के आक्रोश से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीब आदिवासियों और किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है।  प्रदेश में रेत माफिया, कोल माफिया, शराब माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने के बाद अब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस झारखंड की मुक्ति मोर्चा को समर्थन देकर उनको बर्बाद करने का कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में सीएमओ भ्रष्टाचार का आधार बना हुआ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। 

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार को लेकर हो रहे आंदोलन में जितने लोग यहां उपस्थित हैं उनसे भी अधिक लोग सड़कों में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री आवास देने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब जनता को आवास देने के लिए पहले वह सर्वे कराने की बात करते है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 35 जिलों से आए हुए हितग्राहियों का चरण पखार (पाव धोकर) कर उनका स्वागत किया। आवासहीन हितग्राहियों ने अरुण साव  के साथ काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार का विरोध किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा में बैठे-बैठे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जानकारी ले रहे हैं कि भाजपा के विधानसभा घेराव में कितने लोग आए हैं।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की किसानों के लिए नए-नए योजनाएं बनाने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से उनका सपना रहा है कि देश के हर गरीबों को आवास मिले उनको छत मिले लेकिन उन गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना है। आज प्रदेश के मुखिया सर्वे सूची की बात करते हैं। यह वही सूची है जिस सूची के आधार पर पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास बन रहा है। यह सर्वे 2011 की सर्वे है जब देश में कांग्रेस की सरकार रही। अपनी ही सरकार की सर्वे सूची पर भूपेश बघेल को भरोसा नहीं है, अपने ही मंत्री के बातों को भी नहीं मान रहे हैं, जिसे उनके ही मंत्री ने आवेदन लिखकर कहा है कि प्रदेश के 8 लाख लोगों को आवास नहीं मिल पाया है जिसके कारण मैं अपने विभाग से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि ना तो भूपेश बघेल जनगणना को मानते हैं और ना ही अपनी मंत्री के बातों को यह केवल गांधी परिवार के बातों को ही मानते हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है उन्हें सिर्फ अपने एक परिवार से लेना देना है जिनके लिए वह हमेशा समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा का जो मुख्यमंत्री बनेगा वह मुख्यमंत्री निवास में जाने से पहले लंबित प्रधानमंत्री आवास सूची में हस्ताक्षर करेंगे। है। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज का यह आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन है हर तरफ जाम लगा हुआ है जितने लोग मंच के सामने बैठे हैं उतने से अधिक लोग मंच के पीछे हैं। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को चेतावनी देने ये सब यहां आए हैं। यह आवास गरीब जनता का अधिकार है और भूपेश सरकार ने 16 लाख लोगों को आवास से वंचित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का आवास देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने चिट्ठी लिख कर भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस विषय से अवगत कराया था लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही प्रधानमंत्री आवास के लिए गरीब हितग्राहियों को राज्यांश दिया जिसके कारण उनके कैबिनेट के मंत्री ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया। देश में शराबबंदी करने की बात करने वाले भूपेश बघेल सरकार हर तरफ घोटाला कर रहे हैं। कोयले में दलाली खा रहा है। ईडी और आई के छापे में इनके अधिकारी जेल में है। 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विधानसभा घेराव के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहीएवं भाजपा के कार्यकर्ताओं आए है। उन्होंने कहा कि जब सदन चल रहा था अभी भी सदन चालू है हम लोगों ने आज फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की मांग की लेकिन फिर भी इस पर कोई चर्चा प्रदेश सरकार ने नहीं की। 

पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब जनता की हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित किया है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से नहीं मिल रहा है।  इससे पहले पूरे प्रदेशभर के कांग्रेस विधायकों का निवास का घेराव का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें रामानुजगंज में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन में बहुत बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े हुए हैं यह सरकार केवल घोषणा करती है जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। 

पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी आज रो रही है। गरीब लोगों का आवास जीने का काम प्रदेश की कांग्रेस और उसकी सरकार ने किया है आज हर कोई कह रहा है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भूपेश बघेल ने ठगा नहीं। समाज के हर वर्ग को इन साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के मुखिया खुद कहते हैं कि उनकी सरकार में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। यह दुनिया की पहली सरकार है जिसके नेता खुद ही अपने सरकार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान कहीं नहीं दिख रहा है।  हरा सोना तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए यह प्रदेश की सरकार मुनादी कार्य कराती है और अगले ही दिन शाम को खरीदी केंद्र बंद हो जाती है। 


कार्यक्रम के आरंभ में भाजपा प्रदेश अरूण साव ने प्रदेश के सभी जिलों से आए हितग्राहियों का पैर धोकर उनका स्वागत किया तथा हितग्राहियों के साथ मिलकर काले गुब्बारे भी छोड़ें। विधानसभा के घेराव के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के ऊपर आंसु गैस छोड़ा जिसमें गई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के संयोजक  विजय शर्मा ने किया।

 विधानसभा घेराव में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, सांसद संतोष पांडे, सुनील सोनी, विजय बघेल, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी,  पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, राजेश मूणत, महेश गागड़ा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, अभिषेक सिंह, विधायक सौरभ सिंह, शिवरतन शर्मा, रंजना साहू पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल दयालदास बघेल,  प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, केदार गुप्ता,  जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप,जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, सासंद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।