Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ब्राह्मण मित्र मंडल का 3 मार्च कोसामूहिक निशुल्क उपनयन संस्कार यज्ञोपवीत संस्कार

  भिलाई । असल बात न्यूज़।।  ब्राह्मण मित्र मंडल की बैठक मंगल वाटिका,कोहाका रोड,कुरूद में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता संयोजक, ब्राह्मण मित्र...

Also Read

 भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

ब्राह्मण मित्र मंडल की बैठक मंगल वाटिका,कोहाका रोड,कुरूद में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता संयोजक, ब्राह्मण मित्र मंडल राममिलन दुबे ने की।बैठक को संबोधित करते हुवे  राम मिलन दुबे ने कहा कि 3 मार्च 2023 दिन शुक्रवार, को सामूहिक निशुल्क   उपनयन संस्कार यज्ञोपवीत संस्कार लगातार चौथी वर्ष भी किया जा रहा है।

 यह उपनयन संस्कार  प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा।इस वर्ष ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा 51 ब्राह्मण बटुको का सामूहिक निशुल्क उपनयन संस्कार 21 विद्वान पंडितो द्वारा सम्पूर्ण कराया जायेगा। इसके पश्चात शोभा यात्रा दोपहर 3बजे मंगल वाटिका कुरूद से निकली जायेगी जोकि अवंती बाई लोधी चौक होते हुए वैशाली नगर गोल मार्केट शिव मंदिर में समाप्त होगी।

 श्री दुबे द्वारा बैठक के दौरान कार्यकर्म को प्रभावी तरीके से संपन कराने हेतु संयोजक मण्डल के सद्स्य गणों को जिम्मेदारी सौंपी गई,जो की इस तरह से है, उपनयन संस्कार, पूजा कार्यक्रम प्रभारी  महेश तिवारी, नाश्ता एवम भोजन व्यवस्था प्रभारी  राजमणि दुबे सेक्टर 2, एवम  गोकलेश तिवारी, बटुकों का मुंडन कार्यक्रम एवम ग्रुप फोटो व्यवस्था  राजमणि दुबे ,कैंप  शोभा यात्रा प्रभारी श्री रामबिहारी मिश्रा कुम्हारी, एवम बटुको एवम  आय हुवे अतिथियों की भोजन व्यवस्था महिला प्रभारी समूह श्रीमती सुनीता तिवारी, उर्मिला उपाध्याय, पूनम मिश्रा, रीता शुक्ला, अतिथियों के स्वागत हेतु प्रभारी श्री राममिलन दुबे, मीडिया समाचार हेतु प्रभारी दीपक मिश्रा, जे एन तिवारी  विजय शुक्ला को ज़िमेदारी दी गई।

 बैठक का संचालन सह संयोजक श्री महेश तिवारी ने किया, बैठक में ब्राह्मण मित्र मंडल संयोजक मण्डल के सद्स्य गणों  उपस्थित श्री राम मिलन दुबे, महेश तिवारी, जे एन तिवारी, राम अचल पांडे, रघुराज उपाध्याय, राज मणि दुबे सेक्टर 2, चंद्र शेखर पांडेय,गोकलेश तिवारी, राजा भैया शुक्ला,  रामविलास मिश्रा, नागेंद्र पांडे, विजय शुक्ला, सोमनाथ दिवेदी, सुनीता तिवारी, आर जी मिश्रा, राजमणि दुबे कैम्प, सोम भट्ट, अरुण  दिवेदी, रामबिहारी मिश्रा, हरे कृष्ण पांडे, नागेंद्र मिश्रा, रीता शुक्ला, मनोज शुक्ला, डी पी मिश्रा, पूनम मिश्रा,उमेश शुक्ला, के डी पांडे, अंजनी दिवेदी, अक्षय वर त्रिपाठी, सहीत समस्त सदस्य गण उपस्थित थे।