Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शाह , राजनाथ कर्नाटक में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे

    बेंगलुरू.  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज कर्नाटक् में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के वास्ते ...

Also Read

 


 बेंगलुरू.  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज कर्नाटक् में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के वास्ते मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विजय संकल्प यात्रा में भाग लेंगे।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक संकन्ल्प यात्रा एक मार्च को चार अलग-अलग स्थानों से शुरू होगी और 20 दिनों के बाद एक स्थान पर विशाल रैली के रूप में समाहित होगी। यात्रा के दौरान लोगों से संवाद के लिए जनसभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा।
रैली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई अन्य नेता हिस्सा लेंगे।
इससे पहले कर्नाटक भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए 'बूथ विजय अभियान' और 'विजय संकल्प अभियान' का आयोजन किया था।
कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। ।
राज्य में मई-2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन श्री येदियुरप्पा को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने से पहले इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस ने मिलकर श्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनायी। वर्ष 2019 में कांग्रेस और जद(एस) के कई विधायकों के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद गठबंधन सरकार गिर गयी, जिससे भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में श्री येदियुरप्पा का सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने हालांकि 26 जुलाई-2021 को इस्तीफा दे दिया और श्री बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई को नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।