घर के मुखिया ने कर दिया पत्नी और बेटियों पर तलवार से हमला, बेटी की मौत

 

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।।  

भिलाई में एक दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी और बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें एक बेटी की मौत हो गई है। हमले से पूरा घर लहूलुहान हो गया, जिसे देखकर कोई भी सिहर सकता है। घटना की खबर फैलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। 

यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है कि पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें उसकी 20 साल की बिटिया की मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद घर और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मृत बिटिया ज्योति राय की उम्र 18 वर्ष बताई गई है।

घटना के बारे में प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और बीती रात को भी उनमें  देर रात तक विवाद हुआ था। जिसके बाद संभवत आक्रोश के फलस्वरुप यह दुर्घटना  हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना में जो घायल हुए हैं उनके नाम देवंती राय (पत्नी) उम्र 40 वर्ष (घायल),

वंदना सिंह पति अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष (बड़ी बेटी) (घायल)

और प्रीति राय उम्र 17 वर्ष (घायल) बताए गए हैं।

ज्योति राय उम्र 18 वर्ष (मृतिका)

घटना के बाद पूरा घर खून खून हो गया है। घर के कमरे के  में, हाल में, आंगन में चारों तरफ फैला हुआ दिख रहा है।



पुलिस की टीम ने घटना में प्रयुक्त तलवार को बरामद कर लिया है।घटना में प्रयुक्त तलवार ।