Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पशुधन विकास विभाग के 32 अधिकारी कर्मचारियों ने किया रक्तदान

    दुर्ग । असल बात न्यूज़।।    पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने एक अनूठी पहल आज की। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने ब्लड डोनेट किया। इस तरह से...

Also Read

   दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

  पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने एक अनूठी पहल आज की। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने ब्लड डोनेट किया। इस तरह से सामाजिक सोद्देश्यपूर्ण कार्य के लिए सभी सहभागी बने।

      उपसंचालक कार्यालय परिसर में पशुधन विकास विभाग द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे विभाग के 32 अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा रक्तदान किया गया। इसके साथ ही 50 हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं 40 कर्मचारियों का ब्लड शुगर जांच की गई।यह आयोजन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा सन्ना ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक पशुधन विकास डॉ देवरस ने बताया कि विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों से रक्तदान के लिए अपील की गई थी और बड़े हर्ष का विषय है कि सभी ने इसमें रुचि दिखाई और 1 दिन में ही 32 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।