दुर्ग ।
असल बात न्यूज़।।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की फिर सुगबुगाहट सुनाई दे रही है तो इसके बीच मंत्रिमंडल के इस नए फेरबदल में छत्तीसगढ़ से भी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किसी को जगह देने की उम्मीद की जा रही है। छत्तीसगढ़ से अभी श्रीमती रेणुका सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री हैं लेकिन चर्चा शुरू हो गई है कि उनके साथ इस राज्य से किसी एक को मंत्रिमंडल में और जगह दी जा सकती है अथवा उन्हें हटाकर किसी नए चेहरे को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। ऐसे में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित दावेदारों में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का नाम भी जमकर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार श्री बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
राजनीतिक गलियारे में चर्चा चल रही है कि बजट सत्र के पहले अथवा उसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। केंद्र सरकार वर्ष 2024 में होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव के पहले यह बजट प्रस्तुत करने जा रही है। इसी बजट सत्र के दौरान ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करने पर भी मंथन चल रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले वर्षा 20l23 में ही छत्तीसगढ़ के विधानसभा का चुनाव होगा और कहा जा रहा है कि इस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर,भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल मैं छत्तीसगढ़ को बड़ा स्थान दे सकती है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने फिलहाल उन्हें ऐसी कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया है। उन्होंने कहाा है कि ये तय करना केंद्रीय कमेटी का काम है। यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वो उस जिम्मेदारी को निभाएंगे। दिल्ली बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो एक जरूरी बैठक में गए थे। विजय बघेल आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं, ऐसे में अटकलें और तेज हो गई है।
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ को भी स्थान मिलना है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। विजय बघेल छत्तीसगढ़ में ओबीसी का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में बीजेपी उन्हें मौका दे सकती है।
इधर विजय बघेल ने कहा कि वो देश सेवा और समाज सेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं। पद की अभिलाषा को लेकर नहीं। लेकिन अगर केंद्रीय कमेटी उन्हें ये मौका देगी तो वो इसे भी बखूबी संभालेंगे।