दुर्ग ।
असल बात न्यूज़।।
यहां बीती रात एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ दंपत्ति पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना शिवनाथ नदी पुल के बगल स्थित गुरुद्वारे के सामने हुई है। यह दंपत्ति एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान होंडा कार ने उन्हें भीषण ठोकर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया।इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है तथा ऐसे सड़क दुर्घटनाओ पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल उक्त वाहन के मालिक का पुलिस ने पता कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुर्ग शहर में राजनांदगांव बाईपास और यह क्षेत्र सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा जोन बनते जा रहे हैं। इन इलाको में रात के समय अनियंत्रित रफ्तार से वाहन चलाने जो कि दुर्घटना होने का बड़ा कारण है की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
शिवनाथ नदी पुल के पास स्थित एक भवन में शादी कार्यक्रम में खुशी खशी शामिल होकर पोलासाय पारा दुर्ग निवासी ये पति पत्नी अपने घर लौट रहे थे कि सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में आरोपी वाहन चालक ने एक्टिवा में चल रहे इस दंपत्ति को इतनी जबरदस्त ठोकर मार दी कि उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मुख्य मार्ग पर रात में दारू पीकर वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना है लगातार बढ़ती जा रही हैं। पता चला है कि पुलिस ने दुर्घटना करने वाले आरोपी वाहन के मालिक की पहचान कर ली गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना रात में लगभग 11:30 बजे हुई है। पति पत्नी दोनों एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। मृतक बन्ना लाल लेखवानी क्यों लगभग 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है जबकि मृतका वंदना लेखवानी की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है।वे दोनो एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 बी यू 9101 से अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान शिवनाथ नदी पुल के बगल स्थित गुरुद्वारा के सामने तेज रफ्तार से रॉन्ग साइड से आकर हौंडा कार क्रमांक सीजी 07 बीएफ 5195 ने उन्हें बुरी तरह से ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों काफी दूर फेंका गए। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने धारा 279, 304ए के तहत मर्ग कायम कर लिया है।
जो लोग हमारी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं उनको हम बता दें कि अभी ताजा जानकारी मिली है कि आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया गया है। आरोपी का नाम सनी सिंह निवासी आजाद मोहल्ला कैंप एक बताया जा रहा है।