Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

  भिलाई, दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में आज यहां बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेत...

Also Read

 भिलाई, दुर्ग।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में आज यहां बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश सशक्त भारत, समृद्ध भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। आजादी मिलने के बाद पहले के 50, 60 वर्षों में देश जो योजनाएं बनाई गई काम किया गया उससे भारत देश को एक तरह से कमजोर करने की साजिश की गई।इन कठिनाइयों से उबर कर भारत देश अब प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आम लोगों को भारत को मजबूत बनाने के लिए सबको साथ मिलकर राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करने और प्रगति के पथ पर एक साथ चलने का आह्वान किया। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपने निवास स्थल, जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने दुनिया मैं भारत देश को सशक्त और मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। लेकिन आजादी मिलने के बाद भी तमाम विघटनकारी ताकतों ने देश को कमजोर करने की साजिश की। सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत देश को आजादी के बाद भी लूटने का छूटने का काम जारी रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद देश की वास्तविक समस्याओं को खत्म करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत हुई है। यहां से भारत देश को वह ताकत मिली है जिसके चलते दुनिया के सबसे बड़े संकट कोरोना संकटकाल के समय भी हमने दुनिया में अपनी दक्षता का लोहा मनवा लिया है। कोरोना को नियंत्रित करने की जो वैक्सीन भारत ने तैयार की उसकी पूरी दुनिया में डिमांड हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हम सबको कदम से कदम मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं और कार्यक्रमों का सहयोग करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि देश में आज भी तमाम विखंडनकारी ताकतें सक्रिय हैं। ऐसे विखंडनकारी तत्वों को तमाम माफिया गिरोह के लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। यह सारी ताकते भारत देश को कमजोर करने में लगी हुई हैं। लोगों को आपस में लड़ाने की साजिश की जा रही है। अराजक तत्व, अशांति फैलाने तरह-तरह की साजिश कर रहे हैं।हमे, इन सब से सावधान रहते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना है।