Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

एमपी में आज हो सकती है ब्लैकआउट!: आधी रात से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, आउटसोर्स और संविदा के बाद नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर

  भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से ब्लैकआउट की स्थिति हो सकती है। प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ संविदा कर्मचारी भी हड़ताल पर है। इससे प...

Also Read

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से ब्लैकआउट की स्थिति हो सकती है। प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ संविदा कर्मचारी भी हड़ताल पर है। इससे पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आश्वासन पूरा ना होने से बिजली कर्मी सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं।

बता दें कि 5 सूत्रीय मांगों लेकर बीते 3 दिन से हड़ताल जारी है। बिजली कंपनी के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का भी साथ मिल गया है। रात 12 बजे से नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अब तक नियमित कर्मचारी काम संभाल रहे थे। अब नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए है।

कर्मचारियों की मागों में संविदा नियमितीकरण, आउट सोर्स का संविलियन एवं वेतन वृद्धि, ओपीएस (OPS), सभी वर्गों की वेतन विसंगति दूर करने एवं पेंशन ट्रस्ट बनाये जाने की मांग शामिल है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपाताकालीन सुविधा में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसी तरह बड़े उद्योगों में बिजली में खराबी आने एवं सुधार नहीं होने पर उत्पादन में विपरीत असर पड़ सकता है।