Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी- नारायण चंदेल

  *कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिया जीत का मंत्र रायपुर। असल बात न्यूज़।।   भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प...

Also Read

 


*कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिया जीत का मंत्र

रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

 भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे  परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की सर्वाधिक संख्या इस प्रदेश में निवासरत है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की सभी योजनाओं को जनता को बताना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 4 साल में भ्रष्टाचार कुशासन व वादाखिलाफी को लोगों के समक्ष लाना है। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से अब तक जितनी राशि मिली है, इसे आम लोगों तक पहुंचाना है। 

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण पिछड़ा  वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने दिया। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करेगी। इस पिछड़े वर्ग से भाजपा को ताकत मिलेगी और भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस की जब से सरकार बनी है तब से सरकार ने भर्ती बंद कर रखी है। युवा बेरोजगारों को धोखा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया गया। छत्तीसगढ़ माफिया व अपराध का गढ़ बन गया दिया गया है। 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओबीसी आधारित राज्य है। जहां 95 जाति  पिछड़ा वर्ग की हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और आने वाले चुनाव में प्रदेश की शोषित पीड़ित जनता भ्रष्ट सरकार को करारा जवाब देकर जड़ से उखाड़ फेंकेगी। 

भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है व दुनिया के  सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखकर अनेक योजनाएं बना रही है। केन्द्रीय मंत्री मंडल में ओबीसी वर्ग के 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाकर  पिछड़ों की हितैषी होने का सबूत दिया है। केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रही है। केंद्र सरकार इसी तरह अनेक लोक जन कल्याणकारी, गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़  फेंकने में पिछड़ा वर्ग का अहम रोल होगा। 

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि   भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस की विफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जनता के पास जाकर बताना है और जनता को भाजपा की सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ देना है। श्री वर्मा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन के दृष्टिकोण से 35 जिले और 405 मंडल बूथ शक्ति केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर चुनाव की रणनीति बनाएगा और हम एक कदम बढ़ेंगे तो जिला दो कदम दौड़ेगा और मंडल पांच कदम दौड़ेगा। इसी पद्धति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काम करके 2023 में सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।।

भाजपा पिछड़ा वर्गमोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि  27 प्रतिशत आरक्षण को कांग्रेस ने हाई कोर्ट में स्टे लगाकर रोक दिया। अब 27 प्रतिशत आरक्षण की बात कर हितैषी बनने की बात कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पिछड़ा वर्ग की जनता इसका करारा जवाब देगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी की निर्णायक भूमिका है। कांग्रेस सरकार आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है जब 58 फीसदी आरक्षण  पर रोक लग गई  तो 76 प्रतिशत आरक्षण को हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन से ऊपर होकर कैसे लागू किया जा सकता है इस पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय कांग्रेस लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि सरकार ने गोठान के नाम पर फर्जी गोबर खरीदी की। यह सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। आज छत्तीसगढ़ के 95 फीसदी गांव में गोबर खरीदी नहीं हो रही है। कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण की विरोधी रही है। मंडल कमीशन का विरोध किया गया। पहली बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हमारी केंद्र सरकार ने किया। आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार से त्रस्त है। जांच में पटवारी से लेकर कलेक्टर तक फंसने वाले हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बैठक में खिलावन साहू ने भी संबोधित किया महामंत्री राकेश चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया।

आज प्रदेश कार्यसमिति बैठक में  पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक , संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी वेलजी भाई मसानी,  प्रदेश महामंत्री डा. खिलावन साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंपू लाल साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू,  पूर्व  पिछड़ा मोर्चा आयोग अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम साहू, खिलावन साहू, सांतनु साहू, देवता साहू, मोहन उपाकर सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।