Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं :विधानसभा क्षेत्र-सिहावा, जिला-धमतरी

  ग्राम-खिसोरा      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घ...

Also Read

 

ग्राम-खिसोरा 

  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की।
  •     खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण करने की घोषणा की।
  •     खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  •     खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
  •     खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नया भवन बनाया जाएगा।
  •     करेलीबड़ी को उप तहसील बनाने की घोषणा की।
  •     ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा।
  •     सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना करने की घोषणा।
  •     ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य किया जाएगा।
  •     खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

बेलरगांव

  •     ग्राम बेलरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा।
  •     ग्राम सांकरा-घठुला-बेलरगांव-जैतपुरी सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
  •     ग्राम राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
  •     मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा हेतु प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण एवं डिस्टर्व पिंचिंग का सुधार कराया जाएगा।
  •     ग्राम सिरसिदा बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण किया जाएगा।
  •     बाजार कुर्रीडीह में धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा।
  •     ग्राम खैरभरी में आमानाला नदी के किनारे तथा ग्राम गोविंदपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण की घोषणा।
  •     करैहा से आमड़मुड़ा मार्ग में पुलिया निर्माण।
  •     ग्राम पंचायत अमाली, ग्राम गुड़रापारा, मौहाबाहरा, राजपुर और लखनपुरी में ‘मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना’ के तहत शेड निर्माण किया जाएगा।
  •     विकासखण्ड नगरी के 12 ग्राम पंचायतों (चनागांव, गेदरा, उमरगांव, कांटाकुरीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी, कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिर्रीडीह, घठुला, खम्हरिया) में देवगुड़ी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की घोषणा।
  •     राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही श्री चुन्नीलाल साहू को एक लाख रूपए देने की घोषणा। 

सिहावा 

  •     डडसेना कलार समाज की सामुदायिक भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। 
  •     मुख्यमंत्री ने कबीर समाज के आग्रह पर भैंसमुंडी आश्रम के जीर्णाेद्धार और पानी के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की।
  •     नगरी ब्राह्मण समाज ने 11 डिसमिल जमीन का सीमांकन करने निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने 10 लाख रूपए देने की घोषणा। 
  •     मुस्लिम समाज की सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए पैसे की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  •     गायत्री परिवार को संस्कार शाला भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  •     जैन समाज को श्वेतांबर जैन ओसवाल भवन के पास अहाता निर्माण फ्लोरिंग कराने के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा। 
  •     कबीर समाज द्वारा सन्त भवन के लिए भवन की मांग पर 10 लाख रूपए देने की घोषणा।