Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भिलाई 3 में भीषण सड़क दुर्घटना, कोई हताहत नहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, रायपुर से आने वाले मार्ग पर 3 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम

  रात 11:00 बजे भिलाई। असल बात न्यूज़।।  सबसे पहले आप तक   भिलाई 3 में जबरदस्त सड़क दुर्घटना हो गई है। दुर्घटना में दो ट्रकों के परखच्चे ...

Also Read

 रात 11:00 बजे

भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

सबसे पहले आप तक  

भिलाई 3 में जबरदस्त सड़क दुर्घटना हो गई है। दुर्घटना में दो ट्रकों के परखच्चे उड़ गए हैं। इसमें ट्रकों के सामने के हिस्से को जिस तरह से नुकसान पहुंचा है इसमें जानमाल को बड़ी क्षति पहुंचने जैसा आभास होता है लेकिन सौभाग्य से जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जो जानकारी हमें अभी तक मिल रही है उसके अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों को चोटें पहुंची हैं लेकिन किसी को अधिक चोटें नहीं लगने की खबर है। दुर्घटना के चलते इस स्थल पर रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले साइड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

यह दुर्घटना रात में अभी  10:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जो लोग "असल बात न्यूज़"में अभी हमारे साथ सीधे बने हुए हैं वे देख सकते हैं कि दुर्घटना में दोनों ट्रके, किस हद तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक ट्रक के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।लेकिन लेकिन यह सौभाग्य की बात है कि जैसी खबर है कि इसमें कोई जन क्षति नहीं हुई है। या दुर्घटना भिलाई 3 में विद्युत मंडल के कार्यालय के ठीक सामने हुई है। इस समय मार्ग पर भारी भीड़ थी। लेकिन हमारे संवाददाता ने वहां से बताया है कि कोई भी बड़ी दुर्घटना होने से टल गई है। 

रायपुर दुर्ग मार्ग जी रोड अत्यंत व्यस्ततम मार्ग है। इस पर इस समय तक भारी भीड़ रहती है। खास तौर पर काम से जाने वाले लोग भी इस समय तक घर अपने घर वापस लड़ते रहते हैं। वही किसी कार्यक्रम में से शामिल होकर लौटने का भी यही समय है। इस व्यस्ततम मार्ग पर घटित दुर्घटना में फिलहाल कोई जनक्षति नहीं है। 

या दुर्घटना रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली साइट पर हुई है। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर के दिशा से आ रहे दोनों ट्रके  आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दो टके आपस में टकरा गई हैं। सघन बस्ती वाले इलाके में दुर्घटना होने से धीरे-धीरे वहां बड़ी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की टीम वहां पहुंच गई है और बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

दुर्घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। यह जाम धीरे-धीरे आगे बढ़कर सिरसा गेट तक पहुंच गया है। हमारे संवाददाता ने अभी वहां से जानकारी दी है कि इतना लंबा जाम हो जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा सिरसा रोड से दुर्ग की ओर जाने वाले मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया है। और  बड़े वाहनों को हथखोज के रास्ते से आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रक वालों तथा दूसरी बड़ी गाड़ियों ने अपनी गाड़ियों को सर्विस रोड पर भी उतार दिया है जिसके चलते सर्विस रोड पर भी जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि इसके चलते दोपहिया और कार वालों को परेशानियां हो रहे हैं जो कि दुर्ग भलाई की ओर अपने घर वापस लौट रहे थे। फिलहाल प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को रास्ते से हटाने की कोशिश की जा रही है और सर्विस रोड को शुरू करने के उपाय किए जा रहे हैं।सर्विस रोड पर जाम लगाने वाली बड़ी गाड़ियों को किनारे किया जा रहा है।







दुर्घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और बचाव दल की टीम यहां पहुंच गई है।  पुरानी भिलाई का मामला है।
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर बचाव कार्य तथा यातायात को व्यवस्थित बनाने में लगे हुए हैं।
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रात 12:00 बजे तक यहां हाईवे पर यातायात चालू और व्यवस्थित कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। एक ट्रक का टायर फटने की वजह से वह अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। पहले हमें जानकारी मिली थी कि ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया जिसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गई और दूसरे ट्रक से टकरा गई। उस समय तक हमें स्टेरिंग फेल होने के सही कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि ट्रक का टायर फट गया था जिसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गई।