Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गोबर विक्रेताओं को अब तक 197.45 करोड़ रूपए का भुगतान, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में वितरित की ये राशि

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय...

Also Read

 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की है।गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग 7 करोड़ 05 लाख रूपए का  भुगतान किया गया है।कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

गोबर विक्रेताओं को अब तक 197.45 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है ।गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए का  भुगतान किया गया है।वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की गई है जिसमें 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रूपए और महिला समूहों को एक करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। वर्तमान में 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर की दर से1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है।गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को  22.43 लाख रूपए की आय हुई है।


 


प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में  गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें आज से प्रारंभ होने जा रही हैं।वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है।अब तक 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है।वहीं मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया है।महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं।