Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग जिले में गोबर पेंट बनने और बिकने भी लगा, 230 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है गोबर पेंट, संभागायुक्त श्री कावरे ने आदर्श गौठान लिटिया में गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण का किया निरीक्षण

  *धान खरीदी केंद्र लिटिया का भी किया अवलोकन, लगभग 30% किसानो द्वारा ऑनलाइन टोकन का लिया गया लाभ  दुर्ग । असल बात न्यूज़।।   दुर्ग जिले के  ...

Also Read

 

*धान खरीदी केंद्र लिटिया का भी किया अवलोकन, लगभग 30% किसानो द्वारा ऑनलाइन टोकन का लिया गया लाभ 

दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।।  

दुर्ग जिले के गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण केंद्रों में गोबर पेंट बनने और बिकने भी लगा है।आदर्श गौठान लिटिया के गोबर पेंट केंद्र में 700 लीटर गोबर पेंट का निर्माण किया गया।इसे₹230 प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।आयुक्त दुर्ग संभाग  महादेव कावरे ने आज इस इलाके का दौरा किया तो यहां गोबर पेंट निर्माण करने से काम में लगी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई।

आयुक्त श्री कावरे द्वारा आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत आदर्श गौठान लिटिया के गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण केंद्र  एवं धान खरीदी केंद्र लिटिया का निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम गोठान में गोबर निर्माण प्रसंस्करण के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने पेंट निर्माण के प्रक्रिया की जानकारी ली जिस पर उपस्थित तकनीकी सहायक जयंत कंवर द्वारा पेंट निर्माण के प्रक्रिया को  विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि जय मां गायत्री महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा 700 लीटर गोबर पेंट का निर्माण किया गया, जिसमे विभिन्न कलर के भी पेंट का निर्माण किया गया है, जिससे 230रुपए प्रति लीटर की दर से 600 लीटर का विक्रय किया गया, पेंट का क्रय शासकीय विभागों द्वारा किया गया। भविष्य में 15 दिवस के भीतर 10000 लीटर पेंट बनाए जाने की योजना है। आदर्श गौठान ग्राम पंचायत लिटिया में मुर्गीपालन, वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन, मछली पालन, अगरबत्ती निर्माण जैसी गतिविधियां भी संचालित होना बताया गया। श्री कावरे ने स्व सहायता समूह के महिलाओं से उन्हें गौठान से होने वाले लाभ के संबंध में चर्चा की जिस पर बताया गया कि शिवम एवं जय मां गायत्री स्व सहायता समूह द्वारा कुल 866 क्विंटल वर्मी उत्पादन किया गया जिससे समूह को 3 लाख 57 हजार रूपए की आय हुई। इसी प्रकार जय मां संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा मछली पालन में 25000 रूपये की आमदनी होना बताया गया। संभागायुक्त ने स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों को सक्रिय किए जाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी श्री क्षत्रिय को दिए।

 *शेष धान खरीदी की कार्यवाही जल्द करे पूर्ण, किसानो को 48 घंटे के भीतर हो राशि का भुगतान - श्री कावरे 

समिति प्रबंधक  श्री चंद्राकर ने बताया कि 25772 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमे से 9682 क्विं धान उठाव किया जाना शेष है। केंद्र में रखे हुए धान को कैप कवर के माध्यम से ढक कर ही रखने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन टोकन के संबंध में चर्चा पर समिति प्रबंधक ने बताया कि किसानों को ऑनलाइन टोकन का सुविधा काफी लाभ मिला है इससे उनके समय की बचत भी हो रही हैं। शाखा प्रभारी एवं किसानों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लगभग 30% किसान ऑनलाइन टोकन सुविधा के तहत लाभ ले चुके है एवं किसानो को विक्रय के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है, जिस पर संभागायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की। संभागायुक्त ने अनुविभागीय अधिकारी श्री क्षत्रिय को सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कवर से ही धान कवर किए जाने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित किसानो को 48 घंटे के भीतर भुगतान किए जाने के निर्देश भी दिए गए । 




  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता