Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार

    रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले (Raisen) में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा (road accident) हो गया। जहां तीर्थ यात्रियों (Pilgrim) से ...

Also Read

 


  रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले (Raisen) में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा (road accident) हो गया। जहां तीर्थ यात्रियों (Pilgrim) से भरी टूरिस्ट बस (Tourist Bus) पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सिलवानी (Silwani) के जमुनिया घाटी (Jamuniya Ghati) पर हुआ। जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगासागर (Gangasagar) से लौट कर नरसिंहपुर (Narsinghpur) जा रही थी। इस दौरान जमुनिया घाटी के पास बस पलट गई। जिसमें 20 से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। यहां देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस (Silwani Police) और 108 की तीन एंबुलेंस (Ambulance) मौके पर पहुंची। जिसके बाद यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल (District Hospital) भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल यात्री नरसिंहपुर और रायसेन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसका कारण अज्ञात है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।