Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कलैंडर में सरकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाली राशि का बैंक के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान, किसानों को दिए जाने वाले ऋण, धान खरीदी का भुगतान सहित बैंक के द्वारा दिए जाने वाली अन्य सुविधा को भी प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कलैंडर के प्रकाशन के लिए बैंक के कर्मचारी एवं इनसे जुड़े अन्य सदस्यों को बधाई दी है।          इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, श्री उद्धव वर्मा, छोटेलाल यादव एवं राकेश सिन्हा मौजूद थे।

  रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र...

Also Read

 


रायपुर.

 पद्मश्री राजमोहिनी की पुण्यतिथि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है।
       इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की आदिवासी समाज से आने वाली  स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का पूरा जीवन हमें सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता है। वे गांधीवादी विचार धारा वाली एक समाज सेविका थी।  जिन्होंने बापू धर्म सभा आदिवासी मण्डल की स्थापना की। यह संस्था गोंडवाना स्थित आदिवासियों के हित के लिए कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा की 1951 में अकाल के दौरान उन्होंने गांधीवादी विचारधारा व आदर्शों से प्रभावित होकर एक जन आंदोलन चलाया, जिसे राजमोहनी आंदोलन के नाम से जाना जाता है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी महिलाओं की स्वतन्त्रता व स्वायत्ता निश्चित करने के  साथ ही अंधविश्वास और मदिरा पान की समस्याओं का उन्मूलन करना  था। धीरे धीरे इस आंदोलन से लोग जुड़ते गए। बाद में ये आंदोलन एक अशासकीय  संस्थान के रूप में सामने आया। इस संस्थान का आश्रम न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी है।