जुआं प्रतिषेध विधेयक 2022 के पुन स्थापन के आने के पहले पुलिस ने जुआरियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा, सुपेला के भी जुआरी शामिल

  

दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

राज्य में छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध विधेयक 2022 के पुनर्स्थापन का प्रस्ताव आज विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला है उसके एक दिन पहले दुर्ग शहर में पुलिस ने 5 जुआरियों को दबा दबा कर पकड़ा है। यह जुआरी रात में खेत में जुआ खेल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत रेड मारा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना विजयनगर आमा पेड़ के पास पटरी के पास की है जहां आरोपियों के रात में खेत में जुआ खेलने की जानकारी मिली थी। वहां जुए के फड़ पे दुर्ग सी एस पी और उनकी टीम के द्वारा  रेड की गई। आरोपियों को रात में खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा गया जिसमें 5 आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी फरार हो गया है। आरोपियों के पास से पुलिस को भारी नकदी मिली है। अभी कार्रवाई चल रही है।

 आरोपियों के नाम अशोक कुमार देवांगन पिता पंचूराम देवांगन उम्र ३६ सकीं विजयनगर वार्ड नो.१२,बसंतकुमार सोनी पिता स्व. गोपाल सोनी उम्र ३३ सकीं उरला ,जितेंद्र साहनी पिता चंदू उम्र २७ साकिन सुपेला भिलाई ,शेख़ आफ़रीदी पिता शेख़ फ़रीद उम्र २५ पता सुपला भिलाई ,अर्जुन सोनकर पिता स्व. दिनेश सोनकर उम्र २७ पता इंदिरा नगर सुपला औरचीनू ठाकुर पिता सुधाकर ठाकुर उम्र ५५ पता ग्रीन चौक दुर्ग बताए गए हैं।



  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता