दुर्ग,पाटन ।
असल बात न्यूज़।।
पाटन विकासखंड के धौराभाठा गांव के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है जिसमें दो लोगों की मौत हो जाने की खबर आ रही है और 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई है जिसमें स्कॉर्पियो में 15 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। इन 15 सवारियों में से 2 की मृत्यु हो गई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से पारिवारिक सदस्य सवार थे और किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने बटरेल जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि दुर्ग शहर में ही बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक दंपत्ति की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।
यह घटना आज दोपहर तकरीबन 03.00 बजे की है जब सुपेला भीमनगर भिलाई से अपने रिष्तेदार के यहाॅ ग्राम बटरेल जामगांव आर जा रहे 15 लोगों से भरी स्कॉर्पियो धौराभाठा मोड़ से पहले एक ट्रैक्टर जो गाड़ाडीह से सेलूद की ओर आ रही थी उससे जबरदस्त तरीके से टकरा गई। स्कार्पिया वाहन क्रमांक सीजी0 07 बी0एन0 3604 के सीधा ट्रैक्टर से जा टकराने से स्कॉर्पियो में सवार एक पुरूष चुरामन राहुलकर उम्र करीबन 55 साल एवं एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल की मृत्यु हो गई एवं 13 लोग घायल है। जिसे दुर्ग जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल एवं एक पुरूष चुरामन राहुलकर पिता जुगल किषोर उम्र करीबन 55 साल एवं 13 लोग घायल है।
घायल व्यक्तियों के नामः-
01. श्रीमती भगवती साहू पति हेमराज साहू उम्र 45 साल
02. श्रीमती हेमिन साहू पति मनोज साहू उम्र 32 साल
03. कु0 तृषिका साहू पिता संतोष साहू उम्र 09 साल
04. बद्रीप्रसाद पिता स्व0 फुदुक राम उम्र 60 साल
05. कु0 श्रद्धा राहुलकर पिता मुकेष राहुलकर उम्र 09 साल
06. चमन साहू पिता स्व0 संतोष साहू उम्र 13 साल
07. कु0 लोकेष्वरी साहू पिता स्व0 मनोज साहू उम्र 13 साल
08. खिलेन्द्र साहू पिता परमेष्वर साहू उम्र 10 साल
09. कु0 निषा साहू पिता स्व0 मनोज साहू उम्र 07 साल
10. श्रीमती योगिता साहू पति स्व0 संतोष साहू उम्र 36 साल
11. मनोज साहू पिता बरातू साहू उम्र 33 साल
12. आफताब पिता सामुद उम्र 26 साल (स्कार्पिया वाहन चालक)
13. कु0 अंजली साहू पिता मनोज साहू उम्र 10 साल साकिनान भीमनगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग
14. मनीष साहू पिता बरातू राम उम्र 33 साल (ट्रैक्टर का हेल्पर) साकिन चुलगहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग
पुलिस के द्वारा घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार एवं उचित ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है एवं अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है।