Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, लौटेगा कोहरा, यह है IMD का ताजा अपडेट

  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि तेज हवाएं चलने के कारण दिन में खिलने वाली धूप लोगों को राहत दे रही है। लेकिन, पहा...

Also Read

 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि तेज हवाएं चलने के कारण दिन में खिलने वाली धूप लोगों को राहत दे रही है। लेकिन, पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में गुरुवार शाम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

बुधवार को दिल्लीवासियों को तीन दिनों से चल रही शीतलहर से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं के थमने के आसार हैं। इसका असर भी नजर आने लगा है। गुरुवार को सुबह के वक्त दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी के निचले स्तर पर रही।

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 7 बजे एक्यूआई 321 पर दर्ज किया गया। बुधवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 325 रहा। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र के मुताबिक हवा की गुणवत्ता शनिवार तक बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।

गुरुवार को सुबह हवा की गति 04-12 किमी प्रति घंटे रहने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अनुमान हैं। फिलहाल दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से 08 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। शुक्रवार को सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा। हालांकि दोपहर में आसमान साफ रहने के आसार हैं। 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की एक नई लहर शुरू होने की संभावना है। अगले तीन दिन तक यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 29 दिसंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 दिसंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।