Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बड़ी दुर्घटना,फ्लाईओवर पूर्ण होने के भ्रम में पार करने की कोशिश में नीचे गिरे, दो की दर्दनाक मौत

कुम्हारी फ्लाईओवर में रात 11:00 बजे के आसपास की है दुर्घटना दुर्ग-भिलाई।  असल बात न्यूज़।।      00  दुर्ग-भिलाई ब्यू रो   फ्लाईओवर को पूर्ण ...

Also Read

कुम्हारी फ्लाईओवर में रात 11:00 बजे के आसपास की है दुर्घटना

दुर्ग-भिलाई।

 असल बात न्यूज़।। 

    00  दुर्ग-भिलाई ब्यूरो  

फ्लाईओवर को पूर्ण समझने तथा उस पर आवागमन चालू होने के भ्रम में उसे पार करने के चक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग नीचे गिर गए। काफी ऊंचाई से नीचे गिर जाने से दो लोगों की ही घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वे पति-पत्नी थे।इस घटना से पूरा दुर्ग जिला स्तब्ध हो गया है। वहां रात में बचाव कार्य शुरू  किया गया था तभी एक कार के चालक ने भी फ्लाईओवर को कंप्लीट समझा और उसी स्थान पर उसी ऊंचाई से उसके गिर जाने की दूसरी दुर्घटना हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह दुर्घटना बीती रात लगभग 11:00 बजे की कुम्हारी फ्लाईओवर की है। यह जानकारी सामने आ रही कि इस तरह की लापरवाही की गई है कि यहां फ्लाईओवर के इनकंप्लीट होने का, अपूर्ण होने तथा उस पर आवागमन प्रतिबंधित होने के आशय का कहीं कोई संकेतक नहीं लगा है।  जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस मामले में प्रथम दृष्टया निर्माणकर्ता एजेंसी को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना है तथा उसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले में जुर्म  कायम कर लिया है।

पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात लगभग 11:00 बजे के आसपास की है। उस दौरान क्षेत्र में ठंड काफी अधिक पड़ रही थी तथा सड़क काफी सुनी हो गई थी। जी ई रोड पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक नजर आ रहा था और लंबी दूरी वाले वाहन तेज रफ्तार से चलने शुरू हो गए थे। दो पहिया वाहन से इक्का-दुक्का लोग ही आ जा रहे थे। ऐसे में यात्रियों को अपने घर पहुंचने की जल्दी भी थी। दुर्घटना ग्रस्त Motorcycle पर 3 लोग सवार थे। जिसमें पति-पत्नी और उनकी लड़की थी। कुम्हारी फ्लाईओवर के एक साल पहले से पूर्ण होकर शुरू हो जाने की खबर चल रही है। वास्तव में इसका रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाला मार्ग शुरू भी कर दिया गया है। बीच-बीच में खबर आती रही है कि फ्लाईओवर पूरी तरह से दोनों तरफ से चालू कर दिया गया है। जब आपको सामने सीधी सपाट चौड़ी चिकनी साइड की है तो आपके वाहन की गति अपने आते ही जाती है और जब फ्लाईओवर पर आवागमन प्रतिबंधित होने का कोई संकेतक ना लगा हो तो यात्रियों को उसके चालू होने का भ्रम तो स्वाभाविक तौर पर होगा ही, लेकिन जब आप तेज रफ्तार से काफी ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं और आगे रास्ता नजर नहीं आता, सड़क नहीं रहती तो आपका संभालना कठिन हो जाता है, संभवत कुम्हारी में उक्त दुर्घटना इसी वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक ने भी flyover को ठीक-ठाक तथा चालू समझकर उस पर अपनी मोटरसाइकिल चला दी और आगे फ्लाईओवर निर्मित नही होने, अधूरा पड़ा होकर खुला होने पर वह संभल नहीं सका और सभी उतनी ऊंचाई से गाड़ी सहित नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया जा रहा है कि कहीं कोई संकेतक नहीं होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक को आगे सड़क नहीं होने का कोई अंदाजा नहीं हो सका। दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु हो गई है। लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह परिवार रात में कहां से वापस लौट रहा था अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।इस दुर्घटना से कुम्हारी एक बार फिर खून से सन गई।

 विडंबना है कि अभी इस दुर्घटना का बचाव कार्य चल रहा था, बचाव टीम के लोग वहां उपस्थित थे, उसी समय, उसी स्थान भर उसी ऊंचाई से भ्रम की वजह से एक कार भी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार चालक को भी flyover के चालू होने का भ्रम हुआ और उसने उस पर कार चला दी। बताया जा रहा है कि कार का एयर बेड खुल गया जिसकी वजह से कार चालक को अधिक चोटें नहीं आई हैं। कार में कुल कितने लोग सवार थे यह पता नहीं चल सका है।

दुर्ग जिले में कुम्हारी से भिलाई के बीच पांच जगह नए फ्लाईओवर बन रहे हैं। इनके निर्माण का कार्य कई वर्षों से चल रहा है और बीच-बीच में खबर आती है कि यह फ्लाईओवर बनकर तैयार  हो गए हैं तथा उस पर आवागमन शुरू हो गए हैं। ऐसे मैं लोगों तक या मैसेज जा रहा है और भ्रांति पैदा हो रही है कि flyover बनकर तैयार हो गया है और उस पर आवागमन शुरू हो गया है तो लोग भी इस पर धड़ल्ले से निकलना चाहते हैं। लेकिन वास्तव में यह फ्लाईओवर बन कर तैयार नहीं हुआ हैं और ऐसा भ्रम और फ्लाईओवर के इनकंप्लीट होने का संकेतक नहीं लगाना बड़ी दुर्घटनाओ को जन्म दे रहा है। संभवत फ्लाईओवर के बनकर तैयार हो जाने के ऐसे ही भ्रम के चलते बीती रात यहां कुम्हारी में दो बड़ी दुर्घटना हो गई है जिसमें 2 लोगों की जान चली गई है।इस दर्दनाक मौत की खबर के बाद पूरा जिला स्तब्ध हो गया है।इस मामले में फ्लाईओवर निर्माता एजेंसी और प्रबंधकों की ही सीधी लापरवाही  सामने आ रही है। फ्लाईओवर पूर्ण नहीं हुआ है तो उस पर आवागमन को रोकने कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। 

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने असल बात न्यूज़  से बातचीत करते हुए कहा है कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इसमें निर्माण एजेंसी की लापरवाही प्रथम परिलक्षित हो रही है। मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया है। यह साफ नजर आ रहा है कि कोई भी बैरियर, डायवर्सन और फ्लाईओवर अनिर्मित होने के स्पष्ट निर्देश,संकेत के अभाव में भटक कर मोटर साइकिल चालक पत्नी एवं बेटी के साथ अर्धनिर्मित फ्लाईओवर पर पहुंच गया। आगे सड़क न होने का अंदाजा न होने से फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। 

घटना के कुछ ही समय बाद जब पुलिस एक तरफ बैरियर लगाने में लगी थी तभी दूसरे तरफ टूटे डिवाइडर से एक और कार अर्धनिर्मित फ्लाईओवर के तरफ तेज गति से घुसी। फ्लाईओवर में गड्ढे के पास कोई भी स्टॉपर के अभाव में और फ्लाईओवर पूरी तरह से निर्मित जैसी दिखने के भ्रम में तेज गति से कार उसी स्थान पर गिरी। कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित, कार क्षतिग्रस्त। कानूनी कार्यवाही जारी है।

ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका आगे भी...

आज की तेज रफ्तार भागती दौड़ती जिंदगी में कोई भी अपना सफर जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। रायपुर से दुर्ग के बीच जी रोड से प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। विभिन्न प्रमुख चौक चौराहे पर यहां आए दिन हर घंटे जाम लगे रहने की स्थिति नजर आती है। दुर्ग से टाटीबंध के बीच जी रोड पर सुपेला चौक, मौर्य टॉकीज सुपेला, पावर हाउस अंबेडकर चौक, और कुम्हारी में आवागमन की रफ्तार को गति देने फ्लाईओवर बन रहे हैं। इनका निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा है और इन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है। कुम्हारी फ्लाईओवर पर कार्य पूर्ण हो जाने से एक तरफ का मार्ग आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है। कुम्हारी फ्लाईओवर के समीप हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला प्रशासन के द्वारा यहां flyover को कंप्लीट कराने पिछले एक वर्ष से लगातार दबाव बनाया जा रहा है।इसके बाद flyover के रायपुर दुर्ग वाले हिस्से को खोल दिया गया है जिस पर आवागमन शुरू हो गया है और चार चक्का लाइट मीडियम वहां भी इस मार्ग से आना जाना करने लगे हैं। इसके बाद इस मार्ग के दूसरे हिस्से को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।यह कार्य तेज गति से चल रहा है लेकिन काफी ऊंचाई तक कार्य हो जाने के बाद फ्लाईओवर के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ा नहीं गया है। यहां फ्लाईओवर अधूरा है लेकिन दूसरे हिस्से में आवागमन चालू होने तथा नीचे से मार्ग बन जाने से यात्रियों को इस हिस्से के भी चालू होने का भ्रम होता है। दूसरी तरफ फ्लाईओवर पर अभी लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाईओवर का जो हिस्सा चालू नहीं है, अपूर्ण है, आगे का हिस्सा दूसरे हिस्से से नहीं जुड़ा है वहां उसके आवागमन प्रतिबंधित होने का कभी कोई संकेतक नहीं लगाया जाता। इसी वजह से दुर्घटना हुई। नीचे चित्र में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया है, गाड़ियां में जाने लगे हैं लेकिन मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। विद्युत को लगा दिया गया है लेकिन कनेक्शन का काम अभी आधा अधूरा है। मार्ग के नीचे के हिस्से को देखे तो किसी भी यात्री को भ्रम हो सकता है कि फ्लाईओवर कंप्लीट हो गया है तथा चालू हो गया है। यह हालात सिर्फ कुम्हारी फ्लाईओवर की ही नहीं है। अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सुपेला चौक पर बन रहे फ्लाईओवर से भी यात्रियों ने एक हिस्से से स्वयं आना जाना शुरू कर दिया है। जब करोड़ों और बुड़बक के निर्माण कार्य चल रहा है तो वहां खतरे का चिन्ह ना लगाना, आवागमन को रोकने का उपाय नहीं करना बड़ी लापरवाही को स्पष्ट करता है।







  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता