Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

उतई सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायल युवक , मामले में कई तरह के संदेह

  उतई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   यहां उतई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दोपहर एक युवक को बुरी तरह से घायल अवस्था में लाया गया। उस युव...

Also Read

 उतई, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

यहां उतई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दोपहर एक युवक को बुरी तरह से घायल अवस्था में लाया गया। उस युवक के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान पाए गए हैं। उसके शरीर पर जिस तरह से चोटों के जगह जगह निशान पाए गए हैं उससे ऐसे लग रहा है उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है। जानकारों का कहना है कि शरीर में कोई दुर्घटना होने पर एक  दो जगह ही बड़ी संघातीक चोट लगती है। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसका परिवार भनसूली गांव पाटन का मूल निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक को दो युवकों ने अस्पताल पहुंचाया था। यह युवक मरौदा स्टेशन का निवासी बताया जा रहा है। उसका नाम कुणाल बताया गया है। उतई अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया है कि इस मृत युवक के परिजन, अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। युवक के शरीर पर जिस तरह से गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं उसे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं। 

अभी जानकारी मिली है कि मृतक का मूल निवास पाटन विकासखंड के ग्राम भनसूली में है और उसके माता-पिता हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।