Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पांच नक्सली मारा जाना उपलब्धि: शिवराज

  भोपाल ,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2022 में पांच नक्सली मारे जाने पर पुलिस की हॉक फोर्स को बधाई दी। श्री चौहा...

Also Read

 


भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2022 में पांच नक्सली मारे जाने पर पुलिस की हॉक फोर्स को बधाई दी।
श्री चौहान ने कल एक बैठक में शासकीय योजनाओं अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ढाई सौ किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण कार्य इसी वर्ष होने की पहल और विकास के अन्य कार्यों के साथ नक्सलियों पर नियंत्रण का कार्य प्रभावशाली ढंग से हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्ष 2022 में पांच नक्सली मारे जाने पर पुलिस की हॉक फोर्स को बधाई देते हुए इसे एक उपलब्धि बताया।
पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बताया कि वर्ष 1990 से नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद इस वर्ष किसी भी एक वर्ष में सर्वाधिक नक्सली मारे गए हैं। प्रदेश में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण कार्यों की गति भी बढ़ी है। तेजी से पुल-पुलिया भी बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
बताया गया कि बालाघाट क्षेत्र में छह मोबाइल टावर्स लग गए हैं। समन्वयपूर्वक कार्य किए जा रहे हैं। वन विभाग भी इसमें सहयोगी है।