सवाईमाधोपुर . कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत
जोड़ो यात्रा आज राजस्थान में नौवें दिन सवाईमाधोपुर जिले में खंडार के
जीनापुर से सुबह छह बजे बाद शुरू हुई।
गत सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 97वें दिन मंगलवार को
सवाईमाधोपुर जिले में चल रही है और इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस
महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के अन्य कई नेता एवं
पदाधिकारी श्री राहुल गांधी के साथ चल रहे है। यात्रा में कांग्रेस के
लोगों के साथ आम लोगों का भी काफी समर्थन मिल रहा है और इसमें भीड़ बढ़ती
जा रही है।
जीनापुर से शुरु हुई यात्रा करीब तेरह किलोमीटर चलकर दस बजे सूरवाल बाइपास
पहुंचेगी जहां दोपहर का विश्राम होगा। विश्राम के बाद अपराह्न साढ़े तीन
बजे से यात्रा फिर शुरू होगी।
सूरवाल बाईपास से दुब्बी बनास तक करीब नौ किलोमीटर चलेगी और दुब्बी बनास पहुंचेगी।
इसके बाद दहलोद में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
इससे पूर्व यात्रा के दोपहर विश्राम के समय श्री राहुल गांधी कई किसानों और
सामाजिक कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। वह यात्रा में समाज के अलग-अलग
वर्गों के लोगों से मिल रहे है और उनसे संवाद कर उनकी पूरी बात सुन रहे है।
इसके बाद वह यात्रा में साथ चल रहे मुख्यमंत्री से भी लोगों की समस्या हल
करने का आग्रह करते है।