Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शुरू से आगे, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर

  रायपुर, भानूप्रतापपुर। असल बात न्यूज़।।  ताजा परिणाम, दसवां राउंड   बम्हानंद नेताम 2119 सावित्री मनोज मंडावी को 3627 घनश्याम जुर्री 233 डा...

Also Read

 रायपुर, भानूप्रतापपुर।

असल बात न्यूज़।। 

ताजा परिणाम,दसवां राउंड

 बम्हानंद नेताम 2119

सावित्री मनोज मंडावी को 3627

घनश्याम जुर्री 233

डायमंड नेताम को 32

शिवलाल पुडो 49

अकबर कोराम को 1423

दिनेश कल्लो 149

 नोटा 164

 कुल मत 7796

दसवे राउंड  तक 

बम्हानंद नेताम 17हजार 897

सावित्री मंडावी 33हजार 823

घनश्याम जुर्री 1466

डायमंड 498

शिवलाल 907

अकबर कोर्राम 16हजार 650

दिनेश कल्लो 2707

नोटा 2758

कुल 76706

राज्य में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं।दसवें राउंड तक की स्थिति में कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी 15 हजार 926 मतों से आगे हो गई हैं। पहले, दूसरे और तीसरे राउंड के मतों की गणना से ही उन्होंने लगातार बढ़त बनाए रखी है। इस उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम का प्रदर्शन भी शानदार नजर आ रहा है। यहां उपचुनाव में कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 10 वे राउंड के नतीजे घोषित होने तक भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।यहां अकबर राम कोर्राम तीसरे अभ्यर्थी हैं जिन्हें 16 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं।

भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी ने पहले राउंड में ही 3 हजार 392 वोट हासिल कर काफी बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे राउंड में भी 2हजार 415 वोट मिल जाने के बाद उनकी बढ़त और बढ़ गई है।वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को यहां अभी तक  जिस तरह से  वोट मिले हैं उनका प्रदर्शन फीका नजर आ रहा है। वही इस मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम का प्रदर्शन शानदार नजर आ रहा है। श्री कोर्राम को दूसरे राउंड में 2हजार 143 वोट मिले हैं जो कि इसी राउंड में भाजपा प्रत्याशी को मिले वोटों की तुलना में अधिक हैं। इस उपचुनाव के नतीजे से, हार जीत से राज्य की राजनीति की सेहत पर कोई अधिक असर नहीं पड़ने वाला लेकिन यह स्वाभाविक है कि जिस राजनीतिक दल को जीत हासिल होगी वहां नया उत्साह नजर आएगा।

देश में आज हिमाचल प्रदेश और गुजरात की विधान सभाओं के आम चुनावों और ओडिशा, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा निर्वाचन सीट और उत्तर प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 250 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। उत्तर प्रदेश के एक संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के मतों की गिनती भी आज गुरुवार को प्रातः 8 बजे से हो रही है।सभी मतगणना केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी स्ट्रांग रूम, जहां पोल ​​किए गए ईवीएम रखे जाते हैं, केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित आंतरिक घेरा के साथ तीन-स्तरीय सुरक्षा के अधीन रखा गया था । स्ट्रांग रूम व्यवस्था के 24X7 सीसीटीवी कवरेज का प्रावधान उपलब्ध है।प्रत्येक चरण में, प्रत्येक ईवीएम (मतदान सहित) की क्रम संख्या राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों के साथ साझा की जा रही है। आज सुबह सबसे पहले 8:00 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई ।डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के 30 मिनट के अंतराल के बाद ईवीएम के मतों की गिनती सुबह 08:30 बजे शुरू होगी। ईसीआई के 18 मई 2019 के निर्देशों के अनुसार पोस्टल बैलेट की गिनती के चरण के बावजूद ईवीएम की गिनती जारी रहेगी।मतगणना के प्रत्येक दौर के बाद, निर्धारित प्रारूप में परिणामों का सारणीकरण किया जाता है। राउंड वाइज परिणाम घोषित होने के बाद अगले राउंड की गिनती मौजूदा निर्देशों के अनुसार की जा रही है।2019 के बाद से, प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र/सेगमेंट में यादृच्छिक रूप से चयनित पांच मतदान केंद्रों से वीवीपैट पर्चियों का ईवीएम गणना के साथ मिलान किया जाता है।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता