नई दिल्ली. न्यूयॉर्क, दुनिया की ऐसी जगह, जिसके बारे में कहा जाता है कि 'शहर कभी नहीं सोता'। हालांकि, अमेरिका के इस शहर के नाम एकमात्र यही बात मशहूर नहीं है। साल 2022 की एक सूची में इसे दुनिया का सबसे महंगा शहर खरार करार दिया गया है। इसके साथ ही संयुक्त रूप से सिंगापुर भी पहले पायदान पर ही है। खास बात है कि 172 शहरों की इस सूची में भारत की भी दो जगह शामिल हैं।
इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (EIU) सर्वे के अनुसार, इस साल दुनिया के बड़े शहरों में एवरेज कॉस्ट ऑफ लिविंग या आसान भाषा में रहने में होने वाले औसतन खर्च में 8.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस बढ़त के पीछे यूक्रेन में जारी युद्ध और कोविड-19 महामारी का असर भी बड़े कारण हैं। अमेरिका में महंगाई भी बड़ी वजह है, जिसके चलते न्यूयॉर्क सूची में पहले स्थान पर है।
खास बात है कि यह पहली बार है, जब न्यूयॉर्क टॉप पर रहा है। बीते साल पहले पायदान पर तेल अवीव था, जो अब तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा अमेरिका के लॉस एंजिलिस और सेन फ्रांसिस्को भी शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं।
भारत के दो शहर
172 देशों की इस सूची में भारत के भी तीन बड़े शहरों ने जगह बनाई है। इनमें
कर्नाटक के बेंगलुरु, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और गुजरात के बड़े शहरों
में से एक अहमदाबाद का नाम शामिल है।
2022 के 10 सबसे महंगे शहर
न्यूयॉर्क और सिंगोपुर
तेल अवीव
हॉन्गकॉन्ग
लॉस एंजिलिस
ज्यूरिख
जिनेवा
सेन फ्रांसिस्को
पेरिस
सिडनी
कोपेनहेगन
172 की सूची में अंतिम 10 देश
कोलंबो
बेंगलुरु
अल्जीयर्स
चेन्नई
अहमदाबाद
अल्माटी
कराची
ताशकंद
ट्यूनिस
तेहरान
त्रिपोली
डमास्कस