Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पाटन विकासखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा गौरव दिवस

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने को  17 दिसम्बर को  गौ...

Also Read

 पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने को  17 दिसम्बर को  गौरव दिवस मनाया जा रहा है। दुर्ग जिले में इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है। पाटन विकासखंड क्षेत्र में गौरव दिवस का कार्यक्रम धान  खरीदी केंद्र परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां जिलेभर से विभिन्न समितियों आयोग तथा मंडल के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाषण संदेश भी वीडियो के माध्यम से सुनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र से किसानों तथा आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री विपुल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।इस दौरान जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी सहित जनपद सदस्य दिनेश साहू और अन्य कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस दिन  सभी गौठानों, धान खरीदी केन्द्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर में सबेरे 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जनता के नाम संदेश देंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। और दुर्ग जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है तो यहां इस कार्यक्रम को और भव्य करने की तैयारियां की जा रही है।
        छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समितियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को राज्य शासन द्वारा विगत 4 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।