स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के सदस्यों और प्रतिनिधियों का चुनाव परिणाम घोषित

 

स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जोड़-तोड़ की भारी राजनीति शुरू, राजीव चौबे के फिर से अध्यक्ष बनने की संभावना प्रबल

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।।  

यहां स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था की नई कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ संचालक मंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। संचालक मंडल में नवनिर्वाचित सदस्यों में से अधिक वोट हासिल करने वाले 8 सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें 2 अनारक्षित महिला और 1 अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य भी शामिल है। 

रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के द्वारा घोषित किए गए चुनाव परिणाम के अनुसार  संस्था के संचालक मंडल के सदस्यों में सर्वश्री राजेंद्र सिंह कलसी,राजीव चौबे, देवव्रत चौधरी, संदीप चौधरी, रीता तिवारी, अमित देशमुख, एस के मदनाल,तथा  सुरेंद्र सिंह को सामान्य अनारक्षित वर्ग से तथा कुमारी आरती अरोरा एवम लक्ष्मी श्री चटर्जी को समान अनारक्षित महिला वर्ग और संदीप रामटेके को अनुसूचित जाति वर्ग से निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके पहले संस्था के समान अनारक्षित वर्ग के 08 तथा सामान्य अनारक्षित महिला वर्ग के 02 के लिए निर्वाचन हुआ। इसके अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य के लिए सिर्फ एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें सिर्फ संदीप रामटेके में नामांकन भरा था। इसलिए इस पद हेतु मतदान नहीं कराया गया। और इस वर्ग से श्री रामटेके को संचालक मंडल के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इसके पहले  सामान्य आरक्षित वर्ग के 8 और सामान्य अनारक्षित महिला वर्ग के 2 पदों के चुनाव कराया गया जिसमें सर्व श्री मनोज अग्रवाल को 246, सुरेश कुमार अग्रवाल को 241, राजेंद्र सिंह कलसी को 413, राजीव चौबे को 433, देवव्रत चौधरी को 388, संदीप चौधरी को 422, तुलाराम टंडन को 232, रीता तिवारी को 393, कमलेश देवांगन को 184, अमित देशमुख को 383, के मदनाल को 557, गणेश शंकर मिश्रा को 253, प्रेम रंजन सिंह को 221, बलदेव सिंह को 216 तथा सुरेंद्र सिंह को 380 वोट हासिल हुए। वही सामान्य अनारक्षित महिला वर्ग में श्रीमती संध्या अग्रवाल को 2 64, कुमारी आरती अरोरा को 407 प्रकाश देवी कालडा को 10, लक्ष्मीश्री चटर्जी को 372, और शोभा दीक्षित को 208 मत प्राप्त हुए। जिसके बाद उपयुक्त अभ्यर्थियों में से अधिकतम महत्व प्राप्त होने वाले अभ्यर्थियों को संचालक मंडल के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। 

इसके बाद संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसायटी के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों  का निर्वाचन 16 दिसंबर दिन शुक्रवार को किया जाएगा। संस्था के स्मृति नगर स्थित कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे से इसका निर्वाचन होगा। जानकारी के अनुसार सदस्यों के निर्वाचन के बाद संचालक मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जोड़-तोड़ की भारी राजनीति शुरू हो गई है। 

संस्था के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संस्था कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई और मतदान शाम 3:00 बजे तक चला। मतगणना शाम को 4:00 बजे से शुरू हुई और लगभग 8:00 बजे तक चली। उसके बाद तुरंत चुनाव परिणाम घोषित किए गए। संस्था में कुल 1222 सदस्य हैं । इसमें से कुल 656 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 24 मत अवैध पाए गए।

इस प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में कई सदस्यों ने चौथी बार जीत हासिल की है जिसमें सर्व श्री राजीव चौबे, संदीप चौधरी और संदीप रामटेके शामिल हैं। राजीव चौबे  निवर्तमान अध्यक्ष हैं। पिछले 24 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद से यहां प्राधिकृत अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई है।