Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

महादेव ऐप का पैनलिस्ट पकड़ाया

  दुर्ग । असल बात न्यूज़।।   दुर्ग शहर सट्टेबाजों का ऐसा शहर बन गया है कि यहां महादेव ऐप के  पैनलिस्ट कभी कब्जा है। यह पैनलिस्ट ऐप का पैनल ब...

Also Read

 दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।।  

दुर्ग शहर सट्टेबाजों का ऐसा शहर बन गया है कि यहां महादेव ऐप के  पैनलिस्ट कभी कब्जा है। यह पैनलिस्ट ऐप का पैनल बेचने का काम करते हैं और इसे हर तरफ बढ़ाते हैं सक्रिय करते हैं।

पुलिस प्रशासन ने यहां महादेव ऐप के पैनलिस्ट नसीम को दुर्ग में पकड़ा है। यह पैनलिस्ट पिछले छह महीनों में 10 से अधिक पैनल बेच चुका है। आरोपी नागपुर में तीन पैनल संचालित कर रहा था, 10 से अधिक खाते बरामद, जिनमें कॉर्पोरेट खाते में करोड़ों की सीधी जमा राशि का पता चला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसारआरोपी, दुबई स्थित महादेव ऐप के शीर्ष संचालकों के सीधे संपर्क में था। 

इधर थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने महादेव आईडी के नाम पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की है। यहां सट्टा खिलाने में उपयोग किये जाने वाले 02 लैपटॉप, 01 टेबलेट, 05 मोबाईल फोन, 03 एटीएम, 01 चेकबुक को किया गया जप्त किया गया है।  

जिला पुलिस अधीक्षक  दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय धु्रव तथा नगर पुलिस अधीक्षक  श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार लगातार  लगातार किए जा रहे भ्रमण के दौरान पुलिस को  मुखबीर से  सूचना मिली कि कुछ लोग अपने पास रखे लैपटाप/टैबलेट/मोबाईल फोन के माध्यम से महादेव आईडी के नाम से प्रचालित ऑनलाईन सट्टा का खेल खिलाया जा रहा है।  सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के तस्दीक कार्यवाही हेतु मौका पर पुलिस टीम को मुखबीर के बताये स्थान अम्बेडकर गार्डन सेक्टर 01 भिलाई पहुॅचा गया जहॉ पर कुछ लोग गार्डन के एक किनारे में बैठे मिले जिन्हे हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम (1) निखिल मिश्रा पिता शैलेन्द्र मिश्रा उम्र 19 वर्ष पता मकान नं. ईडब्लूएस 1277, हाउसींग बोर्ड, थाना जामुल जिला दुर्ग (2) विवेक शास्त्री पिता श्री अंगद शास्त्री उम्र 21 वर्ष पता मकान नं. 210, सुंन्दर विहार कालोनी, थाना जामुल जिला दुर्ग (3) अमित सिंह पिता कारेलाल सिंह उम्र 27 वर्ष पता केम्प 01, 18 नंबर रोड, उमा पब्लिक स्कूल पास, थाना वैषाली नगर जिला दुर्ग दुर्ग का होना बताया गया।

 निखिल मिश्रा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 19/10/2022 को हिमाचल प्रदेष के घनोटी जिला षिमला में गया, जहॉ पर दिनांक 22/10/2022 से होटल को प्रतिमाह 2.50 लाख रूपये की दर से किराये में लेकर अपने अन्य साथियांे के साथ महादेव आईडी के नाम से ऑनलाईन सट्टा का काम चलाया गया, महादेव आईडी के 01 ब्रांच में कुल 06 पैनल(साईट) चलाया जाता है, ब्रांच को कुल 04 व्यक्तियों के द्वारा चलाया जा रहा था। विगत 01 माह में ऑनलाईन सट्टा के नाम पर कुल 30 लाख रूपये का टर्नआंेव्हर किया गया था। काम में नुकसान होने के कारण षिमला से वापस भिलाई आ गयें। अमित के द्वारा महादेव आईडी को खरीदने के लिए नागपुर के किसी एक व्यकित से 06 लाख रूपये में बातचीत हुयी, आईडी लेनदेन का बातचीत अमित एवं विवेक के साथ मिलकर किया गया था। 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, सउनि नागेन्द्र बंछौर, आरक्षक अजय सिंह, मोहम्मद शफीक, राजेन्द्र बंसोड की उल्लेखनीय भूमिका रही।