Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

50 क्विंटल धान खरीदी फजीर्वाड़े में बगैर एफआईआर के केंद्र प्रभारी को हटाया गया

  जगदलपुर.  धान खरीदी फजीर्वाड़े में अपने पिता की ऋण पुस्तिका की आड़ में कोचिया का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले बकावंड विकासखंड के छोटे दे...

Also Read

 


जगदलपुर.  धान खरीदी फजीर्वाड़े में अपने पिता की ऋण पुस्तिका की आड़ में कोचिया का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले बकावंड विकासखंड के छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप को हटाकर उसके स्थान पर शमुराम कश्यप को छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र का प्रभारी नियुक्त का आदेश लेंम्पस प्रबंधक ने जारी किया है। लेंम्पस प्रबंधक देवड़ा के द्वारा खरीदी केंद्र का प्रभारी को हटाकर इतिश्री कर लेने से तथा एफआईआर दर्ज नही करवाने से 50 क्विंटल धान खरीदी फजीर्वाड़े में मिलीभगत का आरोप लगने लगे हैं।

लेंपस सोसाइटी छोटे देवड़ा के अधीन धान खरीदी केंद्र छोटे देवड़ा के प्रभारी कैलाश कश्यप ने खरीदी दस्तावेज में अपने पिता शोभाराम के कृषि ऋण पुस्तिका का उल्लेख कर धान बिक्री के लिए 1 दिसंबर को टोकने जारी किया था और 2 दिसंबर को 50 क्विंटल धान इस ऋण पुस्तिका के आधार पर केंद्र में बेचा गया था। यह धान सीमावती राज्य उड़ीसा से मंगाकर बेचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था, जो जांच में सही भी पाया गया। किसान शोभाराम कश्यप के नाम पर जिस तिथि को 50 क्विंटल धान खरीदा गया था, उस तिथि तक शोभाराम के खेतों और खलिहान में कटी फसल रखी हुई थी। उस समय फसल की मिंजाई भी नहीं हुई थी। इतने बड़े फजीर्वाड़े को अंजाम देने वाले खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप को लेंपस सोसाइटी प्रबंधक ने अब जाकर प्रभार से हटाकर उनकी जगह शमुराम कश्यप को छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।