Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में

        दुर्ग । असल बात न्यूज़।।    सभाग स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का  22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सुर...

Also Read

 


      दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

  सभाग स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का  22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सुराना महाविद्यालय मैदान में प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम  22 दिसंबर दिन गुरुवार को सुराना महाविद्यालय दुर्ग मैदान में होगा। 

   आयोजन- सुराना महाविद्यालय मैदान दुर्ग (दिनांक 22 से 23 दिसंबर को आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष एवं आयु वर्ग 40 से अधिक) में किया जाएगा। कुश्ती - कुश्ती स्थल हॉल महात्मा गांधी विद्यालय दुर्ग में किया जाएगा। पुरुष आवास व्यवस्था  स्वामी विवेकानंद भवन, पद्मनाभपुर दुर्ग में किया जाएगा। महिला आवास व्यवस्था कामकाजी महिला छात्रावास जल परिसर (राज्यसभा सांसद निवास के पास दुर्ग) किया जाएगा। अपने जिले के प्रतिभागियों को दिनांक 21 दिसंबर को शाम 5ः00 बजे तक आयु वर्ग के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं मौसम अनुसार वस्त्र लेकर जिले के नोडल अधिकारी द्वारा पहुंचाने हेतु निर्देशित किया जाएगा। संबंधित जिले के नोडल अधिकारी प्रतिभागियों की सूची की साफ्ट कॉपी दिनांक 20 दिसंबर तक मेल sportsyw-durg.cg@gov.in में अनिवार्यतः खेल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराएंगे। युवा महोत्सव आयोजन के संपर्क अधिकारी श्री विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग मो.न. 9406051277 एवं श्री पोखन लाल साहू मो.नं. 9301415506, श्री प्रदीप कुमार भुवाल मो.नं. 9424113223, श्री निखिल कुमार जामुलकर मो. नं. 9329218482 एवं श्री जयंत वर्मा मो. 9926774902 होंगे। 

    सुराना महाविद्यालय दुर्ग, शा.कन्या.उ.मा.वि.दुर्ग में आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 15 से 40 आयु वर्ग प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुराना महाविद्यालय दुर्ग में लोकनृत्य, सुआ, करमा, सरहुल राउत नाचा, पथी, बस्तरिहा, पारम्परिक वेशभूषा, चित्रकला, निबंध. क्वीज वाद- विवाद, तात्कालीन भाषण, लोककला फुड फेस्टीवल एकांकी नाटक खो-खो, कबड्डी, गेडी, फुगडी, भौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लोक गीत, ओडिसी, मणीपुरी, कत्थक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली. कर्नाटक शैली, भरतनाट्यम, कुचीपुणी, वादन कला-सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का आयोजन किया जाएगा। माहात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग में कुश्ती का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 15 से 40 आयु वर्ग प्रातः 900 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

   इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दिनांक 23 दिसंबर को प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुराना महाविद्यालय दुर्ग में लोकनृत्य, सुआ करमा, सरहुल, राउत नाचा पथी बस्तरिहा पारम्परिक वेशभूषा, वादन कला-सितार, बासुरी तबला, वीणा. मृदगम, हारमोनियम, गीटार, चित्रकला, निबंध, क्वीज, वाद-विवाद, तात्कालीक भाषण, लोककला फुड फेस्टीवल एकांकी नाटक खो-खो, कबड्डी, गेडी, फुगडी, भौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लोक गीत, ओडिसी, मणीपुरी, कत्थक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली. कर्नाटक शैली, भरतनाट्यम, कुचीपुणी, वादन कला-सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का आयोजन किया जाएगा। माहात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग में कुश्ती का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 40 आयु वर्ग प्रातः 900 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।