Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

नशे का सौदागर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार,सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

भिलाई । असल बात न्यूज़।।  ज्ञात हो कि दिनांक 16.12.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति राधिका नगर एकता पार्क के पास नव जवान युवको...

Also Read

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

ज्ञात हो कि दिनांक 16.12.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति राधिका नगर एकता पार्क के पास नव जवान युवको को नशीली पदार्थ बिक्री कर रहा है।                           

  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,   श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में जिले भर में चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के अंतर्गत सुपेला पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। संदेही से पूछताछ किया गया जो अपना नाम आशीष दुबे बताया। आशीष दुबे के कब्जे से 15 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 1.510 ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी ब्राउन शुगर को आस-पास के नव युवको को नशे हेतु उपलब्ध कराता था। जिससे नव युवक नशे की चपेट में आ रहे थे। पुलिस की इस कार्यवाही से आस-पास के लोग काफी प्रशंसा किये। आरोपी को आज दिनांक 16.12.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। कुछ दिनो से ब्राउन शुगर बिक्री की जानकारी मिल रही थी जिस पर सुपेला पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से निगाह रखा जा रहा था। अंततः सुपेला पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्यवाही करने में सफलता मिल ही गई। थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की यह पहली कार्यवाही है। 

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरी. लखेश गंगेश, आरक्षक मोह. जुनैद सिद्धीकी, विवेक सिंह, विकास तिवारी एवं अभय सिंह का विशेष योगदान रहा। 

 

*अपराध क्रमांकः- 1358/2022*

*धाराः- 21(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट*

*जप्त संपत्तिः- 15 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 1.510 ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये*

*नाम आरोपी:- आशीष दुबे पिता प्रकाश चंद्र दुबे उम्र 31 साल निवासी प्लाट नंबर 7/ए मैत्री विहार राधिका नगर सुपेला थाना सुपेला जिला-दुर्ग*