Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

देवगुरु बृहस्पति की राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति, साल के अंतिम 15 दिन इन राशियों के लिए रहेंगे सबसे सुखद

  धर्म-कर्म।  असल बात न्यूज़।।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी राशि में ग्रहों की युति बेहद प्रभावशाली मानी गई है। 16 दिसंबर को देवगुरु ...

Also Read

 धर्म-कर्म।

 असल बात न्यूज़।। 


वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी राशि में ग्रहों की युति बेहद प्रभावशाली मानी गई है। 16 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में सूर्य, शुक्र व बुध की युति बनेगी। धनु राशि में त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन होगा और सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र व बुध पहले से ही धनु राशि में विराजमान हैं। इन तीन ग्रहों की युति से लक्ष्मी योग व बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जानें साल के अंतिम 15 दिन की लकी राशियां-

मेष राशि- इस राशि के जातकों की जन्मकुंडली के पंचम भाव में ग्रहों की युति होगी। जिसके चलते आपका भाग्योदय होगा। इस अवधि में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग पंचम भाव में बनेगा। ऐसे में ग्रहों की युति से आपको ऑफिस में किसी बड़ी जिम्मेदारी को सौंपा जा सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग लग्न भाव में बनेगा। लग्न भाव में युति होने से आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे और कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।