रायपुर दक्षिण विधानसभा में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी का मिलन समारोह, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने प्रदेश में माताओं और बच्चों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं बारे में जानकारी दी

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

 रायपुर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 60 में  मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में  छत्तीसगढ़ भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के  अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल मुख्य अतिथि  थे। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने  प्रदेश में  महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारियां दी।

कार्यक्रम में वार्ड वासियों के द्वारा श्री अग्रवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए वार्ड के समस्त नागरिकों को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने के लिए आभार प्रकट कर सादर धन्यवाद दिया। 

श्री अग्रवाल को वार्ड वासियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया  जिसका   अध्यक्ष श्री अग्रवाल द्वारा स्पॉट पर ही निराकरण किया गया, जिससे समस्त नागरिकों ने श्री अग्रवाल को हार्दिक धन्यवाद दिया। 

 अग्रवाल ने समस्त नागरिकों को कर्मकार मंडल की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया की  मंडल में जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं संचालित है। इसमे महिलाओं एवम कन्याओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली योजनाएं सबसे अधिक है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की यही मंशा है की हमारी माताएं एवम बहनें ज्यादा से ज्यादा सशक्त बने। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी सदैव आपके साथ है।


कार्यक्रम के इस अवसर पर श्री देवेन्द्र यादव , श्री हसन आबिदी, श्री समीर अख्तर , श्री अनीश रजा , मोहम्मद  एवम भारी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।