Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

13 जनवरी से इन राशियों की रहेगी मौज, नए साल में मिलना शुरू होगा मेहनत का फल

  Good Morning. धर्म-कर्म।  असल बात न्यूज़।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में मंगल ग्रह वृषभ राशि में वक्री हैं। किसी भी ग्रह की सीधी...

Also Read

 Good Morning.

धर्म-कर्म।

 असल बात न्यूज़।।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में मंगल ग्रह वृषभ राशि में वक्री हैं। किसी भी ग्रह की सीधी चाल को मार्गी व उल्टी चाल को वक्री कहते हैं। 13 जनवरी 2023 से मंगल वृषभ राशि में मार्गी होंगे। साहस व पराक्रम के कारक मंगल ग्रह की मार्गी यानी सीधी चाल कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। मार्गी मंगल देंगे इन राशि वालों को तगड़ा लाभ-

वृषभ राशि- मंगल ग्रह नए साल के पहले महीने में मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह के मार्गी होने का लाभ वृषभ राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मार्गी मंगल से वृषभ राशि वालों की इच्छाएं पूरी होंगी। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल का मार्गी होना तगड़ा लाभ पहुंचाएगा। कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लक्ष्यों की प्राप्ति करेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि- मंगल ग्रह की सीधी चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए अति लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में अगर आप रोजगार में बदलाव की प्लानिंग करेंगे तो सफल रहेंगे। करियर में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। निवेश का लाभ मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए मंगल मार्गी अत्यंत शुभ रहने वाले हैं। व्यापार को गति मिलेगी। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीन राशि- मंगल ग्रह की मार्गी चाल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कामों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।