Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहुंचे बेमेतरा विधानसभा, के ग्राम-कठिया (रांका),कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण की घोषणा

  बेमेतरा,रायपुर। असल बात न्यूज़।।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रां...

Also Read

 

बेमेतरा,रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे।उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।मुख्यमंत्री श्री  बघेल ने यहां अपने सम्बोधन में कहा हैं कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए, हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। 

गौ-वंश के संरक्षण के लिए भी योजना बनाई गई है। किसान, आदिवासी तबके के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि योजनाओं का निर्माण भी इसी को ध्यान रखकर किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को भरपेट भोजन का अधिकार मिल सके इसलिए सर्वभौम पीडीएस योजना बनाई गई है।हमारा पहला काम ऋण माफी का था, जिसमें 19 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई, इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी।

ग्राम-कठिया (रांका) में किसान खेदूराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी 25 एकड़ जमीन है। धान बेचने का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथे किश्त का इंतजार कर रहे हैं।


किसान खेदू राम ने बताया कि वह जैविक खेती करते हैं, इसके लिए घर की बाड़ी में ही जैविक खाद बनाते हैं। उनका सपना जैविक फसल को विदेश में बेचने का है।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने पर किसान को राजीव गांधी  किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रति एकड़ 10 हजार रुपए दी जाती है। इसके लिए किसान को फसल परिवर्तन की जानकारी देनी होगा।

कठिया की रहने वाली श्रीमती यमुना ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है।अपने मायके में ही आवास और राशन कार्ड बनवाना चाहती हैं।


उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने पहले जगह में राशन कार्ड में दर्ज नाम को काटकर वर्तमान जगह से जोड़ने के निर्देश कलेक्टर को दिए।


आनंद गांव की रहने वाली 65 वर्षीय की किमीना बंजारे ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट बेचकर उन्होंने अपने पति के लिए टीवीएस मोटरसाइकिल खरीदी है और घर के लिए टीवी भी खरीदी है। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। वादा 25 सौ का था लेकिन हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं। 

हमने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की। सभी वर्गों के हित में कार्यों को ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बेमेतरा विधानसभा के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया (रांका) में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :-*


1. ग्राम रांका - कठिया में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम रांका- कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जायेगा।

3. चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

4. ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा

5. कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।

6. जेवरा -अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा तथा चौडीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

7. रांका कठिया में स्वामी आत्मानन्द अग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

मुख्यमंत्री श्री  बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम देवरबीजा पहुंच गए हैं। उन का यहां हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल माता सीता देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की, इस अवसर पर मंदिर परिसर में उन्होंने आंवला के पौधे भी लगाए।




  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता