वारंटियों को पकड़ने के अभियान को मिली सफलता, 48 वारंटी पकड़े गए

 

दुर्ग, भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

विभिन्न न्यायालयों से आदेश सम्मन जारी होने के बावजूद कई वारटियों का पकड़ा नहीं जाना भी एक बड़ी समस्या बन गई है। छावनी अनुविभाग के अंतर्गत इन वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत आज 48 वारंटियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है।

छावनी अनुविभाग में नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद इसके अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों के अधिकारियों की प्रतिदिन बैठक लेना शुरू किया गया है। बैठक में वारंटियों को पकड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके बाद इस क्षेत्र में वारंटियो को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इस पूरे क्षेत्र में तो 41 स्थायी वारंट और 14 गिरफ्तारी वारंट जारी होने की जानकारी मिली है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी अनुभाग के पांचों थाने में दल बल के साथ यह धरपकड़ अभियान कांबिंग अगस्त के साथ 24 घंटे चलाया गया।इस दौरान रातों रात 55 वारंट तामिल कर 48 वारंटियों को  गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है।सिर्फ थाना छावनी क्षेत्र के अंतर्गत ही सबसे अधिक 27 गिरफ्तारियां की गई है। 

 इस कार्य के लिए जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने  निरीक्षक मोनिका पांडे और छावनी थाना की प्रशंसा की है।



  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता