भिलाई ।
असल बात न्यूज़।।
एक सेवानिवृत्त दंपत्ति ने सांसद विजय बघेल के समक्ष मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिकल में उपयोग के लिए अपने शरीर का देह दान करने की घोषणा की है। सांसद श्री बघेल, समाजसेवी आस्था संस्था के संरक्षक भी हैं और यह दंपत्ति इसी संस्था के माध्यम से उनके समक्ष देहदान करने आया है।
यह दंपत्ति राधिका नगर सुपेला भिलाई का निवासी है। देहदान करने वाले इस दंपत्ति में श्री हेमराज खोबरागडे की आयु 69 वर्ष है।वे भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। इनकी धर्मपत्नी श्रीमती भागीरथी खोबरागडे जो कि एस आई पुलिस बालोद जिले में एस आई थी। इस दंपत्ति ने आस्था संस्था के पदाधिकारियों के साथ सांसद विजय बघेल के सेक्टर 5 स्थित निवास पर पहुंचकर देहदान की घोषणा की।
सांसद श्री बघेल ने इस दंपत्ति को शुभकामनाएं दी है तथा उनके खुशहाल जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए मानव शरीर की जरूरत पड़ती है। मनुष्य शरीर नहीं मिलने से उनके प्रैक्टिकल कई बार अधूरे रह जाते हैं। ऐसे समाजसेवी लोगों के दृढ़ संकल्प से पूरे समाज का हित होगा।