Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बिलासपुर : नहर किनारे मिली युवती का शव, हत्या की आशंका

    बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती को शव मिला है। मरने वाली युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने ...

Also Read

 


 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती को शव मिला है। मरने वाली युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर मरने वाली की पहचान की जा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह खमतराई स्थित गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की पहचान कराई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई। उसके पास कोई सामान भी नहीं था। शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर गुमशुदा महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच पता चला कि युवती सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली मुन्नी बाई है। शव का पीएम कराने तैयारी की जा रही है। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।