Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सत्येंद्र जैन के जेल में चल रहे मजे

   मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में कैद अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के मजे चल रहे हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रहे वी...

Also Read


 

 मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में कैद अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के मजे चल रहे हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। वीडियो से साफ है कि किस तरह सजा के नाम मजाक हो रहा है। कुल मिलाकर तीन वीडियो सामने आए हैं, जो 13 सितंबर, 14 सितंबर और 21 सितंबर 2022 के हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सत्येंद्र जैन अपनी बैरक में बिस्तर पर लेटे हैं। उनके साथ तीन लोग हैं। कोई उनके हाथ दबा रहा है, तो कई पैरों की मसाज कर रहा है। एक शख्स ऐसा है जो तीनो वीडियो में दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि इसे सत्येंद्र जैन की सेवा में 24 घंटे के लिए लगाया गया हो।

सत्येंद्र जैन के जेल में मजे करते वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने केजरीवाल पर तंज कसा। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए... अब तो सबूत पर्याप्त होंगे...! क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी.?

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा, आम आदमी पार्टी ने कानून की क्या खूब धज्जियां उड़ाईं ! देखिए कैसे हवाला मामले में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से अपने गुर्गों के साथ मौज कर रहे हैं...बड़े आराम से पांव दबवा रहे हैं। इसलिए ऐसे मंत्री को बर्खास्त नहीं करते अरविंद केजरीवाल ताकि जेल से धंधा चलना न बंद हो जाए?

भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने ट्वीट में लिखा ओह तभी कहूं कि अरविंद केजरीवाल बार बार क्यों कहते हैं -- हमे जल जाने से नहीं डरना है।