Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

डिस्कवरी ऑफ इंडिया की छह सौ प्रतियां वितरित करेगी कांग्रेस

    नई दिल्ली .  कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133वीं जयंती पर आज उनकी प्रमुख 'पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया' की...

Also Read

 


 नई दिल्ली .  कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133वीं जयंती पर आज उनकी प्रमुख 'पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया' की छह सौ प्रतियां 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल पदयात्रियों में वितरित करेगी।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंडित नेहरु को बदनाम करने की भले ही कितनी कोशिश की जाए लेकिन 2014 के बाद वह ज्यादा प्रासंगिक हुए हैं।
उन्होंने ट्वीट किया "आज नेहरु की 133वीं जयंती है। उन पर मराठी के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में एक अच्छी पुस्तक आई है। विघटनकारी शक्तियां उनको बदनाम करना जारी रखेंगी लेकिन नेहरु प्रेरित करते रहेंगे। उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद ही बढ़ी है। नेहरु की प्रतिष्ठित 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' की छह सौ प्रतियां आज यात्रियों को वितरित की जाएंगी।"
इस बीच पार्टी ने यहां जवाहर भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें कई प्रमुख वक्ता अपने विचार रखेंगे।