Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गुरु मीन राशि से हो रहे हैं मार्गी, कई राशियों के लोगों को धन

  धर्म-कर्म।  असल बात न्यूज़।।  गुरु ब्रहस्पति अपनी मीन राशि में चल रहे हैं। अब वह 23 नवंबर को मार्गी होंगे। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदे...

Also Read

 धर्म-कर्म।

 असल बात न्यूज़।। 

गुरु ब्रहस्पति अपनी मीन राशि में चल रहे हैं। अब वह 23 नवंबर को मार्गी होंगे। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या 23 नवंबर को गुरु अपनी ही राशि मीन में वक्री गति के संचरण पर विराम लगाते हुए मार्गी गति से संचरण करेंगे। गुरु मीन राशि के स्वामी हैं। मार्गी होकर गति करते हुए बृहस्पति चराचर जगत पर सकारात्मक (शुभ) प्रभाव स्थापित करेंगे।

देवगुरु बृहस्पति एक राशि में करीब 13 माह तक वक्री एवं मार्गी गति के साथ गोचरीय संचरण करते हैं। ऐसा होने से ◆धन, पराक्रम, राष्ट्र के सम्मान में वृद्धि, शैक्षणिक व्यवस्था व व्यापारिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन होगा। राष्ट्र की प्रतिभाओं को विश्व स्तर पर सम्मान दिलाने में देव गुरु बृहस्पति की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराएगा। भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

मेष : आंतरिक रोग, शत्रुओं, गृह, वाहन सुख व यात्रा खर्च में वृद्धि।

वृष : आय, पराक्रम व दाम्पत्य सुख में वृद्धि। संतान पक्ष से शुभ समाचार।

मिथुन : मकान, वाहन, धन वृद्धि। आंतरिक रोग, शत्रुओं में वृद्धि।

कर्क: भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन। पराक्रम, मनोबल में वृद्धि। संतान पक्ष से शुभ समाचार।

सिंह : पेट, आंतरिक समस्या से कष्ट। धन, खर्च, मकान, जमीन, वाहन में वृद्धि।

कन्या : दाम्पत्य सुख, प्रेम संबंधों में सुधार। व्यक्तित्व में सकारात्मक प्रगति। आय, प्रतिष्ठा में वृद्धि।

तुला : आंतरिक रोग, शत्रुओं से कष्ट। यात्रा खर्च, धन में वृद्धि। परिश्रम व सामाजिक स्थिति में सुधार।

वृश्चिक : बौद्धिक क्षमता, आय, संतान के स्वास्थ्य एवं प्रगति में वृद्धि। भाग्य का साथ रहेगा।

धनु : गृह, वाहन के सुख में सकारात्मक प्रगति। सम्मान व खर्च में वृद्धि, मनोबल में सुधार।

मकर : पराक्रम, भाग्य, धन में वृद्धि। दांपत्य जीवन व प्रेम संबंधों में सकारात्मक सुधार।

कुंभ : परिवार में नए कार्य पर खर्च। पारिवारिक दायित्व, सम्मान में वृद्धि। पेट की समस्या से मुक्ति।

मीन : मनोबल में वृद्धि, स्वास्थ्य में सुधार, साझेदारी में लाभ। भाग्योदय होगा।