Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

‘ऊंचाई’ के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़!

   मुंबई . अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ‘ऊंचाई‘ को समीक्षकों के बाद अब दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिनेम...

Also Read

 


 मुंबई. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ‘ऊंचाई‘ को समीक्षकों के बाद अब दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिनेमाघरों में इसके कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। वीकेंड की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला और कलेक्शन में भारी उछाल आया है। ‘ऊंचाई‘ सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ‘द कश्मीर फाइल्स‘ के बाद यह दूसरी फिल्म है जिसके कलेक्शन में दूसरे दिन 100 फीसदी से ज्यादा का ग्रोथ देखा गया। 

कितना रहा कलेक्शन

सूरज बड़जात्या के निर्देशन की फिल्म ने शुक्रवार को 1.81 करोड़ और शनिवार को 3.64 करोड़ रुपये कमाए। वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, रविवार को फिल्म का कलेक्शन 5.05 करोड़ रुपये रहा। यह शुरुआती आंकडा है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक 10.50 करोड़ का बिजनेस किया। 

सीमित स्क्रीन्स में हुई रिलीज

फिल्म को लगभग 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसकी सफलता अब माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर है। हालांकि असली परीक्षा वीकडेज में होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि ‘ऊंचाई‘ ने दूसरे दिन रिकॉर्ड ग्रोथ किया। ‘द कश्मीर फाइल्स‘ के कलेक्शन में दूसरे दिन 139.44 फीसदी का उछाल आया था। जबकि ‘ऊंचाई‘ का कलेक्शन 101.10 फीसदी बढ़ा है। यह ट्रेंडिंग असाधारण है। 
 

फिल्म के अन्य कलाकार

‘ऊंचाई‘ के अन्य कलाकारों में सारिका, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा हैं। 7 साल बाद सूरज बड़जात्या ने निर्देशन में वापसी की है। उनकी आखिरी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो‘ थी।