विभिन्न आयोग, मंडल का विस्तार, लेकिन, दुर्ग जिले से किसी को मौका नहीं

 रायपुर, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

राज्य में आयोग मंडल और बोर्ड में नई नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य शासन के द्वारा आज विभिन्न आयोग मंडल का विस्तार करने की सूची जारी की गई है। हालांकि इस विस्तार में दुर्ग जिले से किसी को भी अवसर नहीं मिल सका है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तीन विभागों में नए अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की गई है जिसमें सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग का विस्तार की सूची जारी की गई है, जिसमें बीजापुर के प्रवीण डोंगरे को इसका नया सदस्य बनाया गया है। 

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में तीन नए सदस्य बनाए गए हैं। इसमें सर्वश्री साधु चरण यादव, बलरामपुर, श्रीमती किरण सिन्हा रायपुर और गिरवर साहू, कांकेर को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

रायपुर के सतीश जग्गी को सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। 

रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल के सदस्यों की संख्या का विस्तार करते हुए उसमें रायपुर की श्रीमती चंद्रावती साहू को नया सदस्य नामांकित किया गया है।

राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़  स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के संचालक मंडल में परिवर्तन कर दिया गया है। इसके संचालक मंडल के उपाध्यक्ष पद से छविंद्र कर्मा  को हटा गया दिया गया है। रविंद्र शर्मा के स्थान पर गुरु खुशवंत गोसाई को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इसके साथ बोर्ड में दोनों सदस्यों शुक्ला प्रसाद धुर्वे और बीर सिंह पदधा की भी नियुक्ति की गई है।

राज्य में नया बोर्ड छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड बनाया गया है। इसका अध्यक्ष बलोदा बाजार के विद्या भूषण शुक्ला को बनाया गया है तथा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महासभा के आलोक चंद्राकर को दी गई है। वही इसमें सर्व श्री मदन मोहन खंडेलवाल धमतरी, नारायण खंडेलिया, जांजगीर-चांपा, दानेश्वर साहू बेमेतरा, करण देव सुकमा, संजय जैन मोहला मानपुर, और मदन देवांगन रायपुर सदस्य बनाए गए हैं।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता