Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

लोगों को उम्मीद पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे,कच्चे तेल में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में अपेक्षाकृत कमी नहीं

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।।  कच्चे तेल के दाम पिछले 7 महीने से लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को मिला के डीजल और पेट्रोल क...

Also Read

 नई दिल्ली।

असल बात न्यूज़।। 

कच्चे तेल के दाम पिछले 7 महीने से लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को मिला के डीजल और पेट्रोल के दामों में भी गिरावट आएगी लेकिन तेल कंपनियों ने पिछले 7 महीने से इनके दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। इनकी कीमत लगातार स्थिर है।


 कच्चे तेल में भारी गिरावट के बीच आज सुबह जारी नए रेट के मुताबिक देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। आज 18  नवंबर 2022 को श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। वहीं, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर तो डीजल  94.04 रुपये है। वहीं, गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर है। वहीं, रांची में पेट्रोल  99.84 रुपये तो डीजल  94.65 रुपये लीटर बिक रहा है। 

90 डॉलर के नीचे आया क्रूड, 181वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर

कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर से भी चे आ गए हैं। ब्रेंट क्रूड 3.32 फीसद टूटकर 89.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई थोड़ महंगा होकर 82 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। इसके बावजूद  महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 181वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। वैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने लगातार सात महीने तक दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है।

अन्य शहरों में आज के रेट  
शहर    पेट्रोल (Rs/ltr)   डीजल (Rs./Ltr)
  

  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • धनबाद    99.99    94.78    
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • देहरादून    95.26    90.28  
  • मुंबई    106.31    94.27
  • भोपाल    108.65    93.9
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • श्रीगंगानगर    113.48   98.24
  • परभणी    109.45    95.85
  • जयपुर    108.48    93.72

स्रोत: आईओसी

ऐसे चेक करें अपने और अपने पड़ोसी शहर के रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।