Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

डॉ आनंद छाबड़ा अब होंगे दुर्ग रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डॉ छाबड़ा अब दुर्ग रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस ...

Also Read

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डॉ छाबड़ा अब दुर्ग रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन किया है जिसमें डॉक्टर छाबड़ा को दुर्ग रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वही नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर के महानिदेशक डीएम अवस्थी अब  ईओडब्ल्यू एवं एसीबी के महानिदेशक बनाए गए हैं। 

राज्य शासन के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा परिवर्तन किया गया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुप्त वार्ता विभाग के पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद चावड़ा दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। राज्य के डीजीपी रह चुके डीएम अवस्थी को फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब उन्हें महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में इन विभागों की अहमियत काफी बढ़ गई है। 

नई पदस्थापना में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बनाकर भेजा गया है।

नए फेरबदल में वही सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव को पुलिस महा निरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार रायपुर रेंज, ईओडब्ल्यू एमएसईबी के अपर पुलिस महा निरीक्षक शेख आरिफ हुसैन को प्रभारी पुलिस मुख्यालय जिला रायपुर (रायपुर को छोड़कर रायपुर रेंज के शेष जिले महासमुंद धमतरी गरियाबंद बलोदा बाजार भाटापारा) तथा उप पुलिस महा निरीक्षक राजनांदगांव रेंज राज गोपाल गर्ग को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज बनाया गया है।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता