Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आत्मा से संवाद का उत्सव है अरुणाचल का लोकनृत्य इगु नृत्य

  *मृत्यु उपरांत उपवास कर संवाद किया जाता है मृतात्मा से *इदुमिस्थि जनजाति द्वारा सामान्य मृत्यु पर ही होता है यह लोकनृत्य रायपुर । असल बात ...

Also Read

 

*मृत्यु उपरांत उपवास कर संवाद किया जाता है मृतात्मा से

*इदुमिस्थि जनजाति द्वारा सामान्य मृत्यु पर ही होता है यह लोकनृत्य


रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।

 अरुणाचल की लोकसंस्कृति में मृत्यु के पश्चात आत्मा से संवाद लोकनृत्य के माध्यम से होता है। सामान्य मौत की स्थिति में परिजनों के मृत्यु के चार-पांच दिन तक उपवास रखा जाता है और इस अवधि में मृतात्मा से संवाद लोकनृत्य के माध्यम से होता है। यह संवाद इदुमिस्थि जनजाति द्वारा किया जाता है।  अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यह संवाद किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि अनेक जनजातियों में मृतात्मा के साथ ऐसे संवाद की परंपरा रही है और बहुत समृद्ध परंपरा रही है। ऐतिहासिक रूप से भी मृत्यु संबंधी अनेक लोकमान्यताएं जनजातीय समुदाय में मिलती हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि इगु नृत्य का प्रदर्शन केवल सामान्य मौत में ही होता है। असामयिक रूप से किसी की मृत्यु हुई हो तो यह नृत्य नहीं होता। पारंपरिक अरुणाचल के परिधान के साथ और उनके खास वाद्ययंत्रों के साथ इगु का प्रदर्शन राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव में हुआ।